Category
Top News
100 articles
2026-08-31 14:05
UP Top 10 News: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
UP News Updates: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा एक्शन, यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कासगंज में भीषण सड़क हादसा, सपा नेता का विवादित बयान पढ़ें, उप्र की 10 बड़ी और अहम खबरें...
2026-08-31 13:58
Maharashtra Top 10 News: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नेपाल बाढ़ में लापता पर्यटकों तक, जानें आज की प्रमुख खबरें
Maharashtra Top 10 News Updates: वोटर लिस्ट से गायब नाम, मराठा आंदोलन का अल्टीमेटम और नागपुर के स्कूलों में बम की धमकी। जानिए महाराष्ट्र की राजनीति, अपराध और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी 10 बड़ी खबरें।
2026-08-31 13:52
Madhya Pradesh Top 10 News: BJP की बैठक से कांग्रेस के विरोध तक, पढ़ें दिनभर की बड़ी अपडेट
Madhya Pradesh Top 10 News: ओरछा में BJP कार्यसमिति बैठक, कांग्रेस के हमले, इंदौर में तमिलनाडु CM के नाम पर साइबर फ्रॉड, उज्जैन में महाकाल के दर्शन का रिकॉर्ड, ग्वालियर में ऑपरेशन ईगल की कार्रवाई और प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें एक ही जगह विस्तार से पढ़ें।
2026-08-31 13:29
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:टिकट के लिए बीजेपी नेता रोने लगी; चीफ जस्टिस के खिलाफ उतरे वकील; अस्थि विसर्जन करने जा रहे 5 की मौत
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर नगर निकाय चुनाव की है । नामांकन भरने की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया समाप्त निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। बीजेपी और कांग्रेस ने जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में लिस्ट जारी कर दी है। जयपुर में सीएम भजनलाल के ओएसडी की पत्नी को टिकट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. टिकट नहीं मिला तो रोने लगी बीजेपी नेता निकाय चुनाव के टिकट बंटवारे से कई नेताओं की नाराजगी देखने को मिली। जयपुर में बीजेपी से दावेदारी कर रही अंजलि गौतम टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी। वहीं नागौर में कांग्रेस ने मामा का टिकट काटकर भांजे को दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 3.अस्थि विसर्जन करने जा रहे 5 लोगों की मौत करौली जिले से अस्थि विसर्जन के लिए सोरोंजी तीर्थस्थल जा रहे 5 लोगों की उत्तर प्रदेश के कासंगज में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो सगी बहनों और एक चचेरे भाई समेत एक ही परिवार के 5 लोग शामिल है। पूरी खबर पढ़ें 4. हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन जयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एक्टिंग CJ) संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ सोमवार को वकीलों ने प्रदर्शन किया। वकीलों के एक समूह ने एक्टिंग सीजे के कोर्ट रूम के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके चलते ज्यादातर वकीलों ने ACJ की कोर्ट का बहिष्कार किया। पूरी खबर पढ़ें 5. AIIMS CRE-5 री-एग्जाम: आधा घंटे लेट शुरू हुआ एग्जाम जयपुर में AIIMS CRE-5 री-एग्जाम को लेकर एक बार फिर अव्यवस्था सामने आई है। शहर के iON डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर सर्वर ठप होने के कारण परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी करीब 30 मिनट तक इंतजार करते रहे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. जोधपुर में हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या जोधपुर ग्रामीण में पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले आरोपी ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना 29 अगस्त की रात करवड़ थाना क्षेत्र के उजलिया गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 7. टिकट बंटवारे में विवाद, विधायक गोपाल शर्मा की तबीयत बिगड़ी जयपुर में सिविल लाइन्स में नगर निगम चुनावों के टिकट बंटवारे में हुए विवाद के बाद विधायक गोपाल शर्मा रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उन्हें भर्ती किया गया। हालांकि डॉक्टरों ने 4-5 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर में पड़ोसन से परेशान युवक ने सुसाइड किया जयपुर में पड़ोसन की धमकी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। युवक का महिला से अवैध संबंध था। महिला अश्लील वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी देकर रुपए और गहने मांग रही थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. चलती-फिरती कार सुनाएगी राजस्थान की कहानियां राजस्थान की ऐतिहासिक कहानियां अब कार के जरिए सुनाई जाएंगी। ये कार 3500 किलोमीटर का सफर करेगी। कार जहां से गुजरेगी वहां के लोगों को राजस्थान की कला संस्कृति नजर आएगी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. कल से शुरू होगी नाम वापसी की प्रक्रिया निकाय चुनाव के लिए दाखिल नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया कल से शुरू होगी। प्रत्याशी 3 सितंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।
2026-08-31 12:25
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:CM का AI वीडियो डिलीट; अकाली+BJP की सीट शेयरिंग फाइनल; लव मैरिज करने वाले जीजा को चाकुओं से गोदा
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग से जुड़ी रही। SC आयोग ने उनकी 5 दिन के अंदर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। वड़िंग पर पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें... इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा... 1. BJP-अकाली गठबंधन पर डील लगभग फाइनल पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BJP और अकाली दल के गठबंधन की डील लगभग फाइनल बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच 60:57 सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बन रही है। BJP बड़े भाई की भूमिका में होगी और 2024 लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को सीट बंटवारे का आधार बनाया गया है। CM चेहरे पर भी फैसला हुआ है कि चुनाव से पहले किसी को चेहरा नहीं बनाया जाएगा। सरकार बनने पर ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी का CM और दूसरी पार्टी का डिप्टी CM होगा। किसान आंदोलन के बाद सितंबर 2020 में गठबंधन टूटा था। गठबंधन का ऐलान सितंबर में संभव है (पढ़ें पूरी खबर) 2. सगे भाईयों ने लव मैरिज करने वाले जीजा की हत्या की तरनतारन में लव मैरिज से नाराज दो सालों ने जीजा जगजीत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। बस अड्डे के बाहर दोनों ने 37 सेकेंड में उस पर 83 वार किए। राहगीरों ने एक आरोपी जसप्रीत सिंह को पकड़ लिया, जबकि दूसरा हरप्रीत सिंह फरार हो गया। जगजीत ने करीब एक महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जशनप्रीत कौर से शादी की थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पत्नी जशनप्रीत को भी हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, जशनप्रीत की मां ने मिलने के बहाने जगजीत को बुलाया था, जिसके बाद दोनों भाइयों ने उसे घेर लिया। हत्या के बाद पुलिस ने जशनप्रीत को सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. PU में छात्र संघ चुनाव में छात्रों-पुलिस में झड़प पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक वोटिंग हुई। सेक्टर-26 के खालसा कॉलेज में CSF के नवजोत सिंह प्रधान बने। PU के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों ने हंगामा कर दिया। कई स्टूडेंट दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गए। इस दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई।छात्रों का आरोप है कि वोटिंग का समय सुबह 11 बजे तक था, लेकिन लॉ डिपार्टमेंट का गेट सुबह करीब 10 बजे ही बंद कर दिया गया। इससे कई छात्र मतदान से वंचित होने की आशंका को लेकर नाराज हो गए। (पढ़ें पूरी खबर) 4. मोहाली में बर्थडे पार्टी में युवक-युवती पर फायरिंग मोहाली में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक और युवती पर फायरिंग कर दी गई। घटना में सलमान (18) और सुमन घायल हुए हैं। दोनों को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया, जहां चंडीगढ़ की रहने वाली युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पार्टी में विवाद के बाद आरोपियों ने फायरिंग और चाकू से हमला किया। सलमान बचने के लिए भागा, लेकिन आरोपी स्कूटर से उसका पीछा करते रहे। मोहाली गांव के स्कूल के पास वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से खाली खोल बरामद किए हैं। आरोपियों की CCTV फुटेज सामने आई है, लेकिन पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. BJP ने CM मान का आपत्तिजनक वीडियो डिलीट किया पंजाब BJP ने CM भगवंत मान का AI से बनाया आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कर दिया है। 29 अगस्त को जारी 49 सेकेंड के वीडियो में एक स्कूल की क्लास में CM मान को थप्पड़ मारते दिखाया गया था। वीडियो में स्कूल की पढ़ाई सामग्री में ‘Vegetables’ की जगह ‘Vegitables’ और ‘Deer’ की जगह ‘Dear’ लिखा दिखाया गया। AAP ने वीडियो को मुख्यमंत्री पद का अपमान बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि पगड़ीधारी सिख को थप्पड़ मारना दिखाना सिखों का अपमान है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी भाजपा की आलोचना की। विवाद बढ़ने के बाद BJP ने वीडियो हटा दिया है (पढ़ें पूरी खबर) 6. थार से टक्कर, स्विफ्ट से कुचलकर युवक की हत्या चंडीगढ़ में दो सगे भाइयों को गाड़ियों से कुचलने का मामला सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या निकला। CCTV में काली थार सड़क किनारे पवन का इंतजार करती दिखी। पवन भाई सूरज और दोस्तों के साथ पहुंचा तो थार ने दोनों को टक्कर मारी। सड़क पर गिरे पवन को पीछे से आई सफेद गाड़ी ने भी कुचल दिया, जिससे 26 वर्षीय पवन की मौत हो गई। इस घटना में दूसरा भाई सूरज गंभीर घायल है। दोनों भाइयों की कुछ युवकों से रंजिश थी और उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां भी मिल रही थीं। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 7. लुधियाना में ट्रक ने मां-बेटी को कुचला लुधियाना में सोमवार सुबह पेपर से लदे 10 चक्के वाले भारी ट्रक ने सड़क पार कर रही मां-बेटी को कुचल दिया। हादसा सुबह करीब 6:15 से 6:30 बजे के बीच घंटाघर से लक्कड़ बाजार की ओर जाते समय हुआ। ट्रक गढ़शंकर से लुधियाना आया था और शहर में पेपर का माल उतारना था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर ट्रक और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वजह जानने के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है (पढ़ें पूरी खबर) 8. बेटे ने प्रेशर कूकर मारकर मां की हत्या की अबोहर में बेटे ने अपनी 80 साल की मां की हत्या कर दी। वह नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से झगड़ा करने लगा। बेटे का आक्रामक रवैया देखकर मां अपनी जान बचाने के लिए कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद बेटे ने कमरे की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुसकर मां पर हमला कर दिया। उसने घर में रखे प्रेशर कुकर से मां के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर) 9. कांग्रेस प्रधान वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश लुधियाना से सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर चुनावी सभा के दौरान कथित अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने गिरफ्तारी के आदेश दिए। आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अगुआई में सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई, इस दौरान बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह, तरनतारन के डीएसपी हरप्रीत सिंह व डीएसपी गुलजार सिंह भी मौजूद रहे। आयोग ने पुलिस को राजा वड़िंग समेत सभी आरोपियों को 5 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. रिटायर्ड टीचर ने पुलिस थाने की जमीन बेच डाली मानसा जिले में एक रिटायर्ड टीचर पर फिजियोथेरेपिस्ट को पुलिस थाने की जमीन बेचने का आरोप लगा है। 32 लाख रुपए में सौदा हुआ और रजिस्ट्री भी करा दी गई। जब सतबीर सिंह दुकान बनाने के लिए कब्जा लेने पहुंचा और नींव खोदी, तो जमीन के मालिकों ने उसे भगा दिया। रिकॉर्ड निकलवाने पर पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री हुई, वह थाना सिटी बरेटा की जमीन है। सतबीर का दावा है कि रजिस्ट्री समेत 36 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं और वह 6 बार कब्जा लेने की कोशिश कर चुका है। उसने पुलिस में शिकायत दी है। SSP भागीरथ मीणा ने जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है (पढ़ें पूरी खबर)
2026-08-31 02:11
नेपाल में बाढ़ से बहा पुल, राहुल गांधी के खिलाफ FIR; दिल्ली में 3565 H1N1 केस
Top News 31 August : उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी। नेपाल में बाढ़ से एक झूला पुल बहा। नेपाल की विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद 900 से ज्यादा हाइड्रोपावर कर्मचारी लापता। उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दिल्ली ...
2026-08-31 01:58
MP CG TOP NEWS LIVE: BJP कार्यसमिति बैठक का अंतिम दिन, ग्वालियर में बदमाशों का जुलूस
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
2026-08-30 13:47
Maharashtra Top 10 News: मनोज जरांगे के अनशन से लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की रेड तक, पढ़ें आज की प्रमुख खबरें
Maharashtra Top 10 News Updates: मनोज जरांगे का निर्णायक अनशन, मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की रेड में ₹10.75 करोड़ का सोना जब्त, ठाणे रिंग मेट्रो विरोध और कोयना एक्सप्रेस हादसा।
2026-08-30 13:24
UP Top 10 News: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा? गंगा-यमुना का तांडव, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
UP News Updates: राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला,बेवजह की राजनीति और सिस्टम से तंग आकर इस्तीफा? सपा की सरकार बनी तो खुलेंगे 26 हजार बंद स्कूल, वाराणसी के 84 घाट डूबे, पढ़ें उप्र की 10 बड़ी और अहम खबरें.