छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवानिवृत्त आईटीएस अधिकारी विजय कुमार छबलानी को संविदा आधार पर OSD नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में की गई है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को गति देते हुए एक बड़ा आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त आईटीएस अधिकारी (Retired ITS Officer) विजय कुमार छबलानी को संविदा नियुक्ति (Contract Appointment) दी है। उन्हें विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी यानी OSD (Officer on Special Duty) के रूप में नियुक्त किया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में मिली पोस्टिंग
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, विजय छबलानी को सचिव के असंवर्गीय रिक्त पद के विरुद्ध OSD के रूप में तैनात किया गया है। उनकी यह पोस्टिंग इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (Electronics and IT Department) में की गई है। एक अनुभवी अधिकारी के रूप में प्रशासनिक कामकाज में उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।
एक साल के लिए होगी नियुक्ति
जारी आदेश के अनुसार, विजय छबलानी की यह संविदा नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(2) और 5(2) के प्रावधानों के तहत की गई है। नियुक्ति से जुड़ी अन्य सभी शर्तें भी इन्ही नियमों के अधीन लागू रहेंगी।