भिलाई में भाजपा ने नगर निगम के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करते हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार, टैक्स बढ़ोतरी और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए।
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का जंगी प्रदर्शन
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा पार्षद हुए लामबंद
महापौर एवं महापौर परिषद भ्रष्टाचारी – भाजपा भिलाई
भिलाई: भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रामजी भारती, भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत सिंह खालसा, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन जी के मार्गदर्शन में तथा भाजपा के समस्त पार्षदों के नेतृत्व में आज नगर पालिक निगम भिलाई मुख्यालय के सामने भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर विशाल जंगी धरना प्रदर्शन एवं निगम का घेराव किया गया।
इस प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं, भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, समस्त मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी व भिलाई की जनता ने भाग लेकर शहर सरकार के खिलाफ आक्रोशात्मक विरोध दर्ज कराया।
प्रमुख मुद्दे एवं आरोप
- संपत्ति कर में मनमाने तरीके से पेनल्टी चार्ज वसूली
- 18% तक अधिभार लगाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ
- भागीरथी जल योजना में ₹60 से बढ़ाकर ₹200 प्रतिमाह वसूली
- सड़कों के निर्माण में लगभग ₹42 करोड़ की अनियमितता
- पेवर ब्लॉक कार्यों में लगभग ₹42 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप
- वृक्षारोपण के नाम पर करोड़ों खर्च, लेकिन जमीन पर परिणाम नगण्य
- 1248 भूखंडों की नीलामी में अनियमितता, करीबियों को लाभ पहुंचाने का आरोप
- सफाई टेंडर ₹23 करोड़ से बढ़ाकर ₹65 करोड़ करना
- खाद घोटाला, तारामंडल घोटाला एवं उद्यान संवर्धन में अनियमितताएं
संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने अपने संबोधन में कहा कि भिलाई नगर निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है और जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।
जिला प्रभारी रामजी भारती ने कहा कि महापौर का मनमाना और भेदभावपूर्ण रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।
भिलाई विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत सिंह खालसा ने कहा कि जनता शहर सरकार से त्रस्त है और आने वाले चुनाव में परिवर्तन निश्चित है।
विधायक रिकेश सेन ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने निगम संपत्तियों की नीलामी, तालाब भूमि विक्रय एवं अन्य कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाए।
नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा नेहरू नगर तारामंडल, उद्यान संवर्धन एवं सफाई व्यवस्था में व्यापक गड़बड़ी और कर वृद्धि पर सवाल उठाए।
कार्यक्रम को श्री महेश वर्मा, श्याम सुंदर राव, पीयूष मिश्रा, संतोष मौर्य, विनोद सिंह, स्मिता डेढ़के, ने संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी गण, भाजपा के सभी पार्षद गण, भाजपा के जिला मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, सभी मंडलों के अध्यक्ष/पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में आज ही भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत (बंगाल, असम एवं पांडिचेरी विधानसभा चुनाव) पर जनता के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा भिलाई द्वारा ढोल-नगाड़ों, भव्य आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण कर आमजन के साथ खुशियां बांटी गई।
जारीकर्ता:
योगेन्द्र सिंह
कार्यालय प्रभारी
भाजपा जिला भिलाई
