Category
Top News
114 articles
2026-06-30 04:15
रायपुर के नकटी गांव में 1000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात, दो वार्डों में कभी भी शुरू हो सकती है बुलडोजर कार्रवाई
Chhattisgarh News: रायपुर के नकटी गांव के दो वार्डों में कभी भी घरों पर बुलडोजर चल सकते हैं। नोटिस की मियाद खत्म होेने के बाद कार्रवाई तय मानी जा र...
2026-06-29 07:26
सक्ती गोलीकांड...कांग्रेस ने बनाई पांच सदस्यीय जांच समिति:घर घुसकर में दो युवकों ने पूछा- पूर्णिमा कहां है, फिर सिर पर गोली मारकर की हत्या
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दो युवकों ने घर में घुसकर युवती पूर्णिमा चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कम...
2026-06-29 07:26
भोपाल में आज 28 जून 2026: वर्कशॉप, लाइव म्यूजिक, आर्ट एग्जिबिशन और डांस ऑडिशन्स की धूम
राजधानी में आज वर्कशॉप, आर्ट-क्राफ्ट एक्सपो, लाइव म्यूजिक, डांस ऑडिशन और ट्राइबल आर्ट एग्जिबिशन समेत कई कार्यक्रम आयोजित, परिवार और युवाओं के लिए प...
2026-06-29 06:57
कांग्रेस बोली- UCC हिंदुस्तान के लिए पेचीदा:लिव-इन कपल के बच्चों के अधिकार भी ड्राफ्ट में शामिल होंगे; जानिए गोवा और उत्तराखंड के प्रावधान
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code- UCC) लागू करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। राज्य सरकार की उच्चस्तरीय समिति...
2026-06-29 06:56
दुर्ग इंदिरा मार्केट के स्थित लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, मिठाई की दुकान पर चल रहा था ये काम
दुर्ग: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एसीसीयू (ACCU) एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पीटा एक्ट The post दुर्ग इंदिरा मार्केट के स्थि...
2026-03-28 05:38
पेट्रोल-डीजल और LPG कीमतों पर दबाव: जानिए पूरी स्थिति
2026-10-15 13:28
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:सूदखोरों से परेशान युवक ने किया सुसाइड; SOG ने 4 डॉक्टर को पकड़ा; हिस्ट्रीशीटर ने जेल में मचाया उत्पात
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर फलोदी जिले से है। यहां पिता के सामने 9 साल का बेटा 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. पिता के सामने बोरवेल में गिरा 9 साल का बेटा फलोदी जिले में पिता के सामने 9 साल का बेटा 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। खराब बोरवेल से पाइप निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बच्चा गिर गया। मौके पर पहुंची SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बोरवेल में कैमरा डाला, जिसमें 640 फीट नीचे बच्चे का मूवमेंट नजर आया। पूरी खबर पढ़ें 2. फर्जी सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप की, 4 डॉक्टर गिरफ्तार फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करने के मामले में 4 डॉक्टर को SOG ने गिरफ्तार किया है। चारों डॉक्टर ने फर्जी सर्टिफिकेट से राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करा लिया था। पूरी खबर पढ़ें 3. सीकर-अलवर में बारिश, भरतपुर में आंधी चली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान में मौसम बदल गया है। सीकर, अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गुरुवार को दोपहर में बरसात हुई। भरतपुर में धूल भरी आंधी चली। राजधानी जयपुर में भी बूंदाबांदी हुई। दिल्ली-NCR में खराब मौसम के चलते 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गई। पूरी खबर पढ़ें 4. जेल से चुनाव लड़ेगी निर्दलीय प्रत्याशी नागौर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा कर क्लेम राशि हड़पने के आरोप में गिरफ्तार बसंती जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 से चुनाव लड़ेगी। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने बसंती का टिकट रद्द कर दिया, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर रखा है। पूरी खबर पढ़ें 5. 1 हजार किलो से ज्यादा नकली मावा पकड़ा बूंदी के नमाना कस्बे में पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने नकली मावे की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से 1084 किलो नकली मावा, 355 किलो मिल्क केक, मिल्क पाउडर के 16 कट्टे, सूजी के 13 कट्टे और पाम ऑयल के 7 पीपे जब्त किए। पुलिस ने नकली माल को मौके पर ही नष्ट करवाया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. तीर्थयात्रा में गए बुजुर्ग यात्री 6 घंटे सड़क पर बैठे रहे वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना के तहत पश्चिम बंगाल के गंगासागर गए बुजुर्गों ने यात्रा में लापरवाही के आरोप लगाए। बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि कोलकाता पहुंचने के बाद करीब 6 घंटे तक सड़क पर बैठना पड़ा। होटल में चाय-नाश्ता नहीं मिला। बदबूदार खाना दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. सैलरी से रोजाना 10-10 हजार वसूलने का आदेश धौलपुर की सरमथुरा MJM कोर्ट ने वन विभाग के 4 अधिकारियों की सैलरी से रोजाना 10-10 हजार रुपए वसूलने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 30 सितंबर को अवैध खनन मामले में पकड़े गए ट्रक और हाइड्रा मशीन को छोड़ने का आदेश दिया था, लेकिन अधिकारियों ने आदेश नहीं माना। पूरी खबर पढ़ें 8. जेल में हिस्ट्रीशीटर ने मचाया उत्पात, प्रहरी को काटा धौलपुर जिला जेल में बंद एक हिस्ट्रीशीटर ने खाना बांटने के दौरान जमकर उत्पात मचाया। दूसरे बंदियों के साथ कहासुनी के बाद हिस्ट्रीशीटर मारपीट पर उतारू हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे जेल प्रहरियों के साथ भी उसने मारपीट की। एक जेल प्रहरी के हाथ पर काट लिया। पूरी खबर पढ़ें 9. सूदखोरों से परेशान युवक ने किया सुसाइड भीलवाड़ा में सूदखोरों के दबाव और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने फंदा लगा लिया। परिजनों का आरोप है कि दुर्गेश कुमार ने उधार लिया पैसा 2% ब्याज के हिसाब से 16.35 लाख रुपए चुका दिए थे, लेकिन आरोपी 10% का ब्याज मांग रहे थे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. दूसरे चरण के नामांकन का आखिरी दिन पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन का 16 अक्टूबर को आखिरी दिन है। प्रत्याशी दोपहर 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 19 अक्टूबर को नाम वापसी और 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी।
2026-10-15 13:22
Maharashtra Top 10 News: संजय राउत के बयान से RSS विजयादशमी उत्सव तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें
Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें! संजय राउत के बयान, आरएसएस विजयादशमी उत्सव, ठाणे मर्डर और मुंबई की सनसनीखेज वारदातों से जुड़ी पूरी अपडेट्स यहां पढ़ें।
2026-10-15 05:38
मनाली और लाहौल स्पीति में बर्फबारी:शिंकुला, बारालाचा-कुंजुम टॉप पर रास्ते बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; यात्रा से बचें
मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बुधवार देर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिला लाहौल-स्पीति के शिंकुला टॉप, बारालाचा ला टॉप, कुंजुम टॉप सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों तथा पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन तीनों दर्रों की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को लेकर जिला लाहौल-स्पीति आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है। आवाजाही में जोखिम उत्पन्न होने की आशंका डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोकसर एवं जिस्पा क्षेत्र में भी लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे सड़क मार्गों पर फिसलन बढ़ने तथा वाहनों की आवाजाही में जोखिम उत्पन्न होने की आशंका है। जारी एडवाइजरी के अनुसार, कोकसर पुलिस चेक पोस्ट पर स्पीति और रोहतांग जाने वाले वाहनों को भी फिलहाल रोक दिया गया है। वाहनों की आवाजाही मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा करने से बचें लाहौल-स्पीति पुलिस के माध्यम से सभी पर्यटकों एवं आम जनता से अपील की जाती है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर जाने से पहले सड़क एवं मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यातायात एवं मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करें सभी से अनुरोध है कि पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी यातायात एवं मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
2026-10-15 02:27
MP-CG TOP NEWS: मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज, बुधनी में वन विभाग की कार्रवाई पर गरमाई सियासत
MP TOP News in Hindi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.
2026-10-15 02:09
Top News 15 October: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या है जियो IPO का प्राइज बैंड?
Top News 15 October : SIR मामले में विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम में सुनवाई आज, भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमीला जयपाल ने SIR में करीब 13 करोड़ नाम हटने पर चिंता जताई, न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे अंकिता भंडारी के माता पिता ...
2026-10-15 01:36
Top 10 News: IDBI से Air India तक बड़े अपडेट, अरामको हमला और 3 भारतीयों की मौत से हड़कंप!
Top 10 News Today: IDBI Bank FDI से रेल बीमा, Air India की इमरजेंसी लैंडिंग तक, CJP पर कार्रवाई और Saudi Aramco पर हमला... दुनिया में और क्या बदला? Russia-Ukraine तनाव, Netflix layoffs और ICC Ranking की 10 बड़ी खबरों पर नजर।