LIVE Thu, 02 Jul 2026 --°C
Breaking News
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि हाईकोर्ट बोला- लोकतंत्र में बहुमत से आशय गैरकानूनी नहीं:भिलाई निगम कमिश्नर को हटाने की मांग, हाईकोर्ट ने 32 पार्षदों के प्रस्ताव को माना अवैध, याचिका खारिज महासमुंद में दो दिन में 19 क्विंटल गांजा नष्ट:कीमत 10.46 करोड़ रुपये, ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हुई कार्रवाई दुर्ग में जनदर्शन में लोगों ने तोड़ा स्मार्ट-मीटर:बोले-पहले से कई गुना बढ़ा बिजली बिल, पुराने मीटर लगाने और बढ़ी दरें वापस लेने की मांग दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 23 आरोपी हिरासत में
Top News

रायपुर में 'ऑपरेशन कालचक्र':190 वारंट तामील, 29 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,अवैध शराब और हथियार के मामलों में भी एक्शन

2026-07-02 05:54:26 bhaskar_hindi
रायपुर में 'ऑपरेशन कालचक्र':190 वारंट तामील, 29 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,अवैध शराब और हथियार के मामलों में भी एक्शन

रायपुर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को 'ऑपरेशन कालचक्र' के तहत शहर के कई थाना क्षेत्रों में विशेष कॉम्बिंग गश्त और सघन अभियान चल...


रायपुर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को 'ऑपरेशन कालचक्र' के तहत शहर के कई थाना क्षेत्रों में विशेष कॉम्बिंग गश्त और सघन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 190 वारंट तामील किए, फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की। डीसीपी (नॉर्थ) मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाए गए अभियान में उरला, खमतराई, पंडरी, खम्हारडीह समेत अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। 190 वारंटों की तामील, फरार आरोपी भी पकड़े गए पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान कुल 190 वारंट तामील किए गए। इनमें 24 स्थायी वारंट, 68 गिरफ्तारी वारंट और 98 जमानती वारंट शामिल हैं। अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। निगरानी बदमाश और चाकूबाज पुलिस के रडार पर अभियान के दौरान आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों और चाकूबाजों की सघन जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। 29 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत 29 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा आबकारी एक्ट के 8 मामलों और आर्म्स एक्ट के 3 मामलों में भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अवैध शराब बेचने वालों को चेतावनी अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों, उभरते बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। वहीं रात में कॉम्बिंग गश्त कर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related