LIVE Wed, 01 Jul 2026 --°C
Breaking News
जिला अस्पताल का बिजली गुल,4 घंटे तक परेशान रहे मरीज:स्टाफ ने मोबाइल टॉर्च के सहारे काटीं पर्चियां;जनरेटर में डीजल नहीं होने का आरोप BSP टाउनशिप बचाने आज से घर-घर पहुंचेंगे विधायक देवेंद्र यादव:नोटिस पाने वाले परिवारों से करेंगे मुलाकात; जनसमर्थन जुटाकर करेंगे आंदोलन की तैयारी दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 23 आरोपी हिरासत में बिलासपुर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश:बिजली व्यवस्था चरमराई, सड़कें और मोहल्ले हुए जलमग्न; आज फिर बारिश के आसार व्यावसायिक शिक्षक पद के दो साल से 478 पद खाली:कई स्कूलों में स्किल एजुकेशन प्रभावित, आउटसोर्सिंग की जगह नियमित शिक्षकों भर्ती की मांग
Top News

BSP टाउनशिप बचाने आज से घर-घर पहुंचेंगे विधायक देवेंद्र यादव:नोटिस पाने वाले परिवारों से करेंगे मुलाकात; जनसमर्थन जुटाकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

2026-07-01 02:26:44 bhaskar_hindi
BSP टाउनशिप बचाने आज से घर-घर पहुंचेंगे विधायक देवेंद्र यादव:नोटिस पाने वाले परिवारों से करेंगे मुलाकात; जनसमर्थन जुटाकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बुधवार से जनस...


भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बुधवार से जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से होगी। विधायक घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे, टाउनशिप की बसाहट बचाने के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे और जिन परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस मिले हैं, उनसे सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानेंगे। देवेंद्र यादव का कहना है कि 6 महीने पहले भिलाई सत्याग्रह आंदोलन के दौरान बीएसपी प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि सेक्टर-9 अस्पताल को न तो बेचा जाएगा और न ही किसी निजी संस्था को लीज पर दिया जाएगा। साथ ही टाउनशिप और मैत्री बाग की मौजूदा व्यवस्था को भी सुरक्षित रखने का भरोसा दिया गया था। उनका आरोप है कि इतने समय बाद भी इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है। वहीं लगातार मकान खाली करने के नोटिस मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। नोटिस पाने वाले परिवारों से करेंगे सीधी बातचीत विधायक ने कहा कि वे उन सभी परिवारों से मिलेंगे, जिन्हें बीएसपी की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। लोगों से चर्चा कर उनका समर्थन लिया जाएगा और उसके आधार पर इस मुद्दे को बड़े जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से चलाया जाएगा। देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई केवल एक औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों की सालों पुरानी बसाहट और साझा संस्कृति की पहचान है। यहां रहने वाले हजारों परिवारों का जीवन इस टाउनशिप से जुड़ा है। ऐसे में किसी भी परिवार को जबरन मकान खाली करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर इस लड़ाई को हर स्तर तक ले जाया जाएगा। 6 महीने पहले भी किया था आंदोलन करीब 6 महीने पहले विधायक ने भिलाई सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया था। वहीं कुछ दिन पहले सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने टाउनशिप के लाइसेंस आवास, लीज रजिस्ट्रेशन और रेंट रिटेंशन स्कीम से जुड़े मामलों को भी प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा था कि लाइसेंस वाले मकानों के नवीनीकरण (रिन्यूअल) पर रोक, लीज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में देरी और लगातार जारी हो रहे नोटिसों के कारण हजारों परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर पहले भी आंदोलन किया गया था, जिसे बीएसपी प्रबंधन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया था। 10 हजार से अधिक परिवारों के प्रभावित होने का दावा देवेंद्र यादव का दावा है कि इस पूरे मामले से 10 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हो सकते हैं। लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि भविष्य में टाउनशिप के बड़े हिस्से को खाली कराकर निजी संस्थाओं या बिल्डरों को सौंपा जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इन चर्चाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। विधायक ने कहा कि उनकी टीम हर उस घर तक पहुंचेगी, जहां नोटिस भेजा गया है। लोगों से चर्चा करने के बाद उनके समर्थन के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related