दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किय...
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए तीनों मोटर पंप और केबल वायर बरामद कर लिए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 37 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 26 और 27 जून के बीच उतई थाना क्षेत्र के ग्राम पुरई में तीन अलग-अलग जगहों पर मोटर पंप और केबल वायर चोरी की घटनाएं हुई थीं। शिकायत मिलने के बाद थाना उतई में तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने केवल 10 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। चोरों की निशानदेही पर बरामद किया गया सामान पुलिस ने इस मामले में चेतन लाल ओझा (26), शंकर साहू (24), सन्नी राजपूत (21), कृष राजपूत (19) और दुष्यंत साहू (24) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम पुरई के शिवपारा वार्ड क्रमांक-17 के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। इसमें एक फ्लो कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पंप, एक लुबी कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पंप और केबल वायर, साथ ही एक 1.5 एचपी डीप बोर मोटर पंप और केबल वायर शामिल हैं। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है। तीन वारदात में थे शामिल तीनों वारदातें ग्राम पुरई में अलग-अलग स्थानों पर हुई थीं। पहली घटना शिवपारा वार्ड क्रमांक-18 स्थित एक मकान के पीछे हुई। दूसरी चोरी मदन ईंट भट्टी के पीछे स्थित खेत से की गई, जबकि तीसरी वारदात उतई मेन रोड पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं मामले की जांच भी आगे जारी है।
इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।
इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।