LIVE Sun, 12 Jul 2026 --°C
Local

जमीन विवाद...चाचा ससुर ने लहराई तलवार, बहू को दी धमकी,VIDEO:कहा-ये जमीन मेरी है, कदम रखा तो मार दूंगा, महिला की शिकायत पर केस दर्ज

2026-07-12 06:08:15 bhaskar_hindi
जमीन विवाद...चाचा ससुर ने लहराई तलवार, बहू को दी धमकी,VIDEO:कहा-ये जमीन मेरी है, कदम रखा तो मार दूंगा, महिला की शिकायत पर केस दर्ज

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में परिवार में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि चाचा ससुर तलवार लेकर खेत पहुंच गए। वहां उन्होंने बहू को धमकाया,...


छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में परिवार में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि चाचा ससुर तलवार लेकर खेत पहुंच गए। वहां उन्होंने बहू को धमकाया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि चाचा ससुर ने उसे धमकाते हुए कहा कि यह पूरी जमीन उसकी है और इसे कोई नहीं ले सकता। उसने कहा कि जो भी इस जमीन पर आएगा, उसे जान से मार देगा। महिला ने पुलिस थाने में चाचा ससुर के खिलाफ शिकायत की है। उसकी शिकायत पर बसदेई चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, चाचा ससुर द्वारा महिला के सामने तलवार लहराने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा का है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, गंगोटी कुम्हारपारा की बाबी देवांगन (42) अपनी बेटी उषा और बेटा सुमित के साथ रहती है। बाबी खेती-किसानी का काम करती है। बाबी ने पुलिस को बताया कि ग्राम बांसापारा में उनके बेटे दीपक देवांगन के नाम करीब 47 डिसमिल जमीन है। इस जमीन पर उनके चाचा ससुर लक्ष्मण देवांगन पहले से खेती करते आ रहे हैं। महिला का आरोप है कि जमीन का सीमांकन 15 जून 2026 को राजस्व विभाग के आरआई, पटवारी और पुलिस की मौजूदगी में कराया गया था। इसके बाद भी लक्ष्मण देवांगन उनकी जमीन पर कब्जा कर खेती करने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, 9 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे बाबी अपनी बेटी उषा और बेटे सुमित के साथ ट्रैक्टर से खेत में जुताई-बोआई का काम करने पहुंची थी। इसी दौरान लक्ष्मण देवांगन अपनी पत्नी गीता देवांगन के साथ वहां पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया कि लक्ष्मण देवांगन के हाथ में लोहे की तलवार थी। उन्होंने तलवार लहराते हुए कहा कि यह पूरी जमीन उनकी है। इस जमीन को कोई भी नहीं ले सकता है और जो भी यहां कदम रखेगा तो उसे जान से मार देंगे। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज भी की और कहा कि जमीन को भूल जाओ, यह जमीन उसकी है। उसने दोबारा जमीन पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। बाबी ने पुलिस को बताया कि इस घटना से वह और उसका परिवार डरा हुआ है। आसपास के लोगों ने भी घटना को देखा है। शिकायत के आधार पर बसदेई चौकी पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण देवांगन के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(बी), 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है। .............................. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... 40 डिसमिल जमीन के लिए 4 का मर्डर:बेटे ने सोते वक्त माता-पिता, भतीजे-भतीजी को कुल्हाड़ी से काटा; जमीन का पैसा लेना चाहता था छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 40 डिसमिल जमीन के लिए माता-पिता और भतीजे-भतीजी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पिता और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा का है। पढ़ें पूरी खबर...

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related