बारिश के मौसम में करंट लगने से होने वाले हादसों को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की...
बारिश के मौसम में करंट लगने से होने वाले हादसों को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं बिजली का तार टूटा हुआ दिखाई दे तो उसके पास न जाएं और तुरंत टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ कंपनी ने अपील की है कि बारिश के दौरान बिजली के खंभों, ट्रांसफॉर्मर और अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। पानी भरे स्थानों पर बरतें ज्यादा सावधानी बिजली कंपनी ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि, बारिश के दौरान जहां बिजली के तार या उपकरण मौजूद हों, वहां पानी में करंट फैलने की आशंका रहती है। ऐसे स्थानों पर चलने या पानी में उतरने से बचें। बिजली के उपकरण इस्तेमाल करते समय हाथ-पैर सूखे रखें और रबर या प्लास्टिक के जूते-चप्पल पहनें। बिजली लाइनों से छेड़छाड़ न करें कंपनी ने लोगों से खेतों की बाड़ या कंटीले तारों में बिजली प्रवाहित नहीं करने की अपील की है। यह गैरकानूनी होने के साथ जानलेवा भी है। बिजली लाइन, ट्रांसफॉर्मर या अन्य उपकरण खराब होने पर खुद सुधार करने की कोशिश न करें। यदि कहीं बिजली का तार टूटकर जमीन, नदी, नाले या तालाब में गिरा हो तो उससे दूर रहें और तुरंत बिजली विभाग को सूचना दें। साथ ही बिजली की लाइनों से हुकिंग कर अनधिकृत बिजली उपयोग नहीं करने, बिजली के खंभों या स्टे वायर पर कपड़े नहीं सुखाने और बच्चों को बिजली के उपकरणों के आसपास नहीं खेलने देने की सलाह दी गई है। करंट लगने पर क्या करें? यदि किसी व्यक्ति को करंट लग जाए तो सबसे पहले मुख्य स्विच बंद कर बिजली सप्लाई रोकें। अगर ऐसा संभव नहीं हो तो सूखी लकड़ी, सूखी रस्सी या सूखे कपड़े की मदद से पीड़ित को बिजली के स्रोत से अलग करें। सीधे हाथ लगाने से बचें। इसके बाद प्राथमिक उपचार दें और तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। बारिश से पहले हुआ मेंटेनेंस, फिर भी सतर्कता जरूरी CSPDCL ने बताया कि मानसून से पहले सभी फीडरों, ट्रांसफॉर्मरों और बिजली लाइनों का निरीक्षण और जरूरी मेंटेनेंस किया जा चुका है। इसके बावजूद बारिश, आंधी और तूफान के दौरान फॉल्ट आने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर घबराने की बजाय 5 से 10 मिनट इंतजार करें। यदि सप्लाई बहाल नहीं होती है तो टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं और लाइन कर्मचारियों को सुधार कार्य में सहयोग करें।
इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।
इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।