भदोही पुलिस ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के धाराशिव में स्थित लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) क...
भदोही पुलिस ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के धाराशिव में स्थित लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) को कुर्क कर दिया है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई इस कार्रवाई में कुर्क की गई संपत्ति का अनुमानित बाजार मूल्य 100 करोड़ 25 लाख रुपए बताया गया है। पुलिस के अनुसार, यह दाल मिल अपराध से अर्जित अवैध धन से विजय मिश्रा गैंग के लिए मुकेश तिवारी द्वारा बनाई गई थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा जिलाधिकारी भदोही के आदेश पर मंगलवार को की गई। पुलिस का कहना है कि विजय मिश्रा, विष्णु मिश्रा, रामलली मिश्रा और गिरोह के अन्य सदस्य संगठित रूप से आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, 2022 से 2025 के बीच विजय मिश्रा गैंग की करीब 241 करोड़ 29 लाख 10 हजार 480 रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क की जा चुकी हैं। यह कार्रवाई माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। गैंग लीडर पर 87 मुकदमे, कई मामलों में हो चुकी सजा पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गैंग लीडर विजय मिश्रा के खिलाफ कुल 87 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 7 मामलों में न्यायालय उन्हें दोषी ठहरा चुका है। पुलिस का दावा है कि विजय मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा, पुत्र विष्णु मिश्रा और दामाद मुकेश तिवारी की भी गिरोह की गतिविधियों में संलिप्तता रही है। 2026 में दो बड़ी कार्रवाई भदोही पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में विजय मिश्रा गैंग के खिलाफ दो प्रमुख कार्रवाई की गई हैं। पहली कार्रवाई में न्यायालय ने विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा और पुत्र को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास, जबकि पुत्रवधू को 4 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा सभी पर कुल 5.26 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। दूसरी कार्रवाई के तहत महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में स्थित 100.25 करोड़ रुपये मूल्य की लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) को गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क किया गया। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।
इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।