छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार पति-पत्नी शादी समारोह से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से ...
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार पति-पत्नी शादी समारोह से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में अनियंत्रित होकर बाइक का खेत में गिरने से युवक की जान चले गई। घटना के बाद संबंधित थाना में अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पहली घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। सक्ती जिला के ग्राम गोविंदपुर के रहने वाले चंदाबाई सारथी अपने पति भगवान दास सारथी के साथ मोटर साकियल पर सवार होकर कोड़ातराई सुंदरमणि सारथी के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसके बाद रात में करीब 11 बजे दोनों बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे, तो ग्राम रैबार मेनगेट के पास अज्ञात वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जबरदस्त ढंग से ठोकर मार दिया। इससे मौके पर चंदाबाई की मौत हो गई। वहीं उसका पति भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद घायल को किसी तरह से मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। तेज रफ्तार बाइक खेत में गिरी वहीं दूसरी घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जहां ग्राम टूरटूरा का रहने वाला देवराज पैंकरा 20 साल मोटर साकियल में अपने साथी दारासिंह व तुलसी के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बैस्कीमुड़ा जा रहे थे। बाइक को देवराज चला रहा था। तभी लिबरा पुलिस के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नीचे खेत में गिर गई। इससे तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी ने उन्हें इलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल अस्पताल लेकर भर्ती कराए, जहां डॉक्टर ने देवराज को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। तभी रायगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।
इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।
इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।