LIVE Fri, 03 Jul 2026 --°C
Breaking News
कांकेर में दो बाघों की खाल के साथ दो गिरफ्तार:वन्यजीव तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' में कार्रवाई, इंद्रावती क्षेत्र में शिकार की आशंका सरगुजा में मामूली विवाद पर ग्रामीण की गैंती मारकर हत्या:पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हो गई मौत स्मार्ट मीटर लेकर जनदर्शन पहुंचे लोग, कलेक्ट्रेट के सामने तोड़ा:बोले- पहले से कई गुना बढ़ रहा बिजली बिल, पुराने मीटर दोबारा लगाने और बढ़ी दरें वापस लेने की मांग 4 साल से केबल-लोहा चुराने वाले गैंग का खुलासा:रेलवे की पटरी तक उखाड़ी, निर्माणाधीन और सुनसान इलाकों को बनाते थे निशाना, 2 गिरफ्तार राजनांदगांव: रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण योजना के तहत शुभारंभ
Local

भतीजे ने प्रेमिका संग चाची से लूट की साजिश रची:बलौदाबाजार में वृद्धा से मंगलसूत्र छीना, 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख के जेवर, बाइक बरामद

2026-07-03 04:43:18 bhaskar_hindi
भतीजे ने प्रेमिका संग चाची से लूट की साजिश रची:बलौदाबाजार में वृद्धा से मंगलसूत्र छीना, 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख के जेवर, बाइक बरामद

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा शहर में 80 वर्षीय वृद्धा से मंगलसूत्र झपटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले का मुख्य साजिशकर्ता पीड़िता ...


बलौदाबाजार जिले के भाटापारा शहर में 80 वर्षीय वृद्धा से मंगलसूत्र झपटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले का मुख्य साजिशकर्ता पीड़िता का सगा भतीजा निकला, जिसने अपनी प्रेमिका और अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के जेवर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, घटना 25 जून की है। नयापारा वार्ड निवासी हीराबाई ध्रुव (80) अकेली रहती हैं और वृद्धावस्था पेंशन पर निर्भर हैं। आरोपियों ने खुद को अस्पताल में भर्ती उनके एक रिश्तेदार का पड़ोसी बताकर उनका विश्वास जीता। इसके बाद वे उन्हें बोडतरा रोड स्थित सुनसान इलाके में ले गए और उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। सीसीटीवी से खुली साजिश पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देश पर भाटापारा शहर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान गोलू उर्फ अजय ध्रुव की पहचान हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। भतीजे ने प्रेमिका के साथ बनाई योजना जांच में सामने आया कि पीड़िता के भतीजे टेकूराम ध्रुव ने अपनी प्रेमिका सरिता निषाद तथा साथियों सागर मरकाम और गोलू उर्फ अजय ध्रुव के साथ मिलकर झपटमारी की पूरी योजना बनाई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 1.05 लाख के जेवर बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9.980 ग्राम वजनी सोने के जेवर, जिनकी अनुमानित कीमत 1.05 लाख रुपये है, बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। सभी आरोपी रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related