कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सीएसईबी चौकी अंतर्गत एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर दो दोपहिया ...
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सीएसईबी चौकी अंतर्गत एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर दो दोपहिया वाहन, सोने के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक घर में ताला लगाकर अपने गांव गई थी। घर की देखरेख के लिए उसने अपनी दोस्त अंजली सिंह को चाबी दी थी। इसी दौरान उसके भाई और माता-पिता भी बिहार के औरंगाबाद जिले स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे। जब शिकायतकर्ता पटना जंक्शन पर थी, तभी अंजली सिंह ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर टूटा मिला ताला कोरबा लौटने पर शिकायतकर्ता ने देखा कि मुख्य दरवाजे और कमरे के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का ताला भी टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। दो बाइक और जेवर चोरी चोर एक हीरो स्प्लेंडर (CG12 BW2329) और एक होंडा एक्टिवा (CG12 BR 4289) चोरी कर ले गए। दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा अलमारी से एक जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने की चेन और नगदी भी चोरी हो गई। नगदी और जेवर की कुल कीमत की जानकारी परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को दी जाएगी। पुलिस ने शुरू की जांच शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(a) के तहत मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।
इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।