LIVE Sun, 12 Jul 2026 --°C
Local

हाईवा की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत:टीवी खरीदने जा रहे 2 दोस्तों को हाईवा ने रौंदा, एक की मौत; दूसरा सिम्स में जिंदगी की जंग

2026-07-12 06:10:01 bhaskar_hindi
हाईवा की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत:टीवी खरीदने जा रहे 2 दोस्तों को हाईवा ने रौंदा, एक की मौत; दूसरा सिम्स में जिंदगी की जंग

बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्त...


बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ की है। दरअसल, परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दहेज में देने के लिए टीवी खरीदना था, इसलिए दो दोस्त स्कूटी से मल्हार जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, लोहर्सी निवासी बरन भानु (50) पिता स्वर्गीय रोहित भानु अपने दोस्त बंशी श्रीवास के साथ गुरुवार को स्कूटी क्रमांक CG 22 AE 0512 से मल्हार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार में शादी थी और दहेज में देने के लिए टीवी खरीदने दोनों बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी मोड़ के पास सामने से आ रही हाईवा क्रमांक CG 22 J 8196 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हाईवा की टक्कर से दूर जा गिरे स्कूटी सवार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को पहले मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक की मौत, दूसरे का चल रहा इलाज इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह बरन भानु ने दम तोड़ दिया। वहीं बंशी श्रीवास की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। जिस परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पचपेड़ी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related