Category
Top News
100 articles
2026-07-17 15:28
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Aamir Khan 3 Idiots controversy: :आमिर खान के इस दावे पर विवाद छिड़ गया है कि वे '3 इडियट्स' से पहले सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे, क्योंकि 2008 का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए पूरी खबर।
2026-07-17 13:29
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कुल्हाड़ी से बड़े भाई का गला काटा; पूर्व NSG कमांडो के घर से 1.06 करोड़ कैश मिला; 51 हॉस्पिटल RGHS से निलंबित
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर RGHS में भ्रष्टाचार से जुड़ी है। सरकार ने 51 अस्पतालों को योजना से निलंबित कर दिया है। 24 अस्पतालों पर करीब 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. दो भाइयों ने एक साथ क्लियर किया NEET नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने देशभर में तीसरी और अलवर के गौरव सिंह ने 9वीं रैंक हासिल की। अलवर के दो भाई यशवर्धन (146वीं) और चिराग यादव (1096वीं) ने एक साथ नीट क्लियर किया है। पूरी खबर पढ़ें 2. राज्य निर्वाचन आयोग बोला- चुनावों में देरी के लिए सरकार जिम्मेदार प्रदेश में पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनाव में देरी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इन संस्थाओं में एससी-एसटी और महिला आरक्षण तय किए बिना चुनाव नहीं हो सकते। पूरी खबर पढ़ें 3. राजस्थान के 48 हॉस्पिटल RGHS से निलंबित राज्य सरकार ने RGHS में भ्रष्टाचार को लेकर 48 अस्पतालों को योजना से निलंबित कर दिया है। 24 अस्पतालों पर करीब 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसमें जयपुर के मणिपाल, सोनी, नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी, महावीर जयपुरिया और इंडस हॉस्पिटल समेत 9 अस्पताल शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. भाजपा नेता के ठिकानों पर ED की छापेमारी भाजपा के नेता और शराब कारोबारी अशोक चांडक के ठिकानों पर ED ने छापेमारी है। चांडक के श्रीगंगानगर और जयपुर के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 5 बजे ईडी की टीमें पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, श्रीगंगानगर के निकुंज विहार और जवाहर नगर में चांडक के रिश्तेदारों के यहां भी जांच की। पूरी खबर पढ़ें 5. पूर्व NSG कमांडो के घर से 1.06 करोड़ कैश मिला जोधपुर पुलिस ने NSG में कमांडो रहे रतनसिंह को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। बनाड़ थाना पुलिस ने पूर्व NSG कमांडो के घर पर छापा मारा। इस दौरान 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए की नकदी और 8 किलो अफीम का दूध भी बरामद हुआ। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. नवजात बच्चे को जंगल में फेंका, काट रही थीं चींटियां बीकानेर के रणजीतपुरा गांव में जन्म के कुछ घंटे बाद ही बच्चे को जंगल में फेंक दिया गया। उसके चेहरे और हाथों पर चींटियां काट रही थीं। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद ANM नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। पूरी खबर पढ़ें 7. छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई का गला काटा बीकानेर जिले के नोखा में रुपयों के विवाद में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई का गला काटकर मार डाला। बड़े भाई ने नशे के लिए छोटे भाई से पैसे मांगे। उसे मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पूरी खबर पढ़ें 8. अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत बाड़मेर जिले के दरूड़ा गांव में अवैध खनन से बने गहरे गड्ढे में डूबने से 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पैर फिसलने से एक भाई गड्ढे में गिर गया। उसे डूबता देख दूसरा भाई बचाने कूदा। आर्मी के जवानों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाले। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. शोरूम से निकलते ही कार में आग लगी अजमेर में शोरूम से नई कार खरीदकर निकलने के करीब आधे घंटे बाद ही चलती गाड़ी में आग लग गई। गनीमत रही कि डॉ. कुशल गोयल ने बोनट से धुआं उठता देख लिया और कार रोककर मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. जयपुर बीजेपी संभाग की होगी बैठक खाटूश्यामजी में जयपुर बीजेपी संभाग की बैठक होगी। इसमें संगठन, पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर चर्चा होगी।
2026-07-17 12:39
NEET UG 2026: सासाराम की आकृति सिंह ने AIR 646 हासिल कर रचा इतिहास | 666 अंक का कमाल
सासाराम की होनहार छात्रा आकृति सिंह ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 666 अंक, ऑल इंडिया रैंक (AIR) 646 और जनरल कैटेगरी रैंक 396 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
2026-07-17 12:31
कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अतिक्रमण हटाने गई टीम ने किया लाठीचार्ज, लोग नाले में गिरे; महाना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
कानपुर की आज (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें... गोविंद नगर कच्ची बस्ती में अवैध अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम का विरोध करने पर प्रवर्तन दस्ते ने लाठीचार्ज कर दिया। दस्ते ने बस्ती में रहने वाले लोगों पर जमकर लाठियां भांजी, बाल नोच कर कई थप्पड़ जड़े। लाठीचार्ज के डर से भागे लोग नाले में गिर गए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 'चंदा चोरी' वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार और सतीश महाना के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के विरोध में उतर आए। सरकार और महाना के समर्थन में नारे लगाने लगे। भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर जलाए। जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई। पुलिसकर्मियों के बैज तक नोच लिए गए। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...।
2026-07-17 12:25
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:PM मोदी बोले- AAP सरकार कर्ज पर मौज कर रही; हाईकोर्ट से भज्जी को झटका; पत्नी ने कनाडा पहुंचते ही तलाक दिया
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी रही। पहले वे चंडीगढ़ पहुंचे, इसके बाद जालंधर आए। यहां पर पीएम ने कहा कि पंजाब सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। कट्टर बेईमान पार्टी विज्ञापनों से विश्वासघात छुपा रही है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें... इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा... 1. PM मोदी बोले- पंजाब सरकार कर्ज पर मौज कर रही पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ के बाद जालंधर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने 5470 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस (अमृतसर के छेहर्टा से वाराणसी तक) को हरी झंडी दिखाने से पहले स्कूली बच्चों से बात की। इसके बाद वह ट्रेन में ही डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से मिले। इसके बाद पीएम किसान नेताओं वाली हरी पगड़ी पहनकर जनसभा की। पीएम ने कहा- पंजाब में विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। कानून व्यवस्था बेहाल है। कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगे, कोई कह नहीं सकता। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो चुका है। सरेआम फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं हैं। थानों पर अटैक हो रहे हैं। पंजाब का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं। युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्ज पर मौज कर रही। (पढ़ें पूरी खबर) 2. हाईकोर्ट का भज्जी को झटका, सिक्योरिटी बहाल करने से इनकार जालंधर के रहने वाले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने झटका दिया है। कोर्ट ने उनकी पंजाब पुलिस की सुरक्षा बहाली की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि उनकी सुरक्षा अचानक इसलिए वापस ली गई, क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ी थी। हाईकोर्ट ने माना कि सुरक्षा हटाने का निर्णय सुरक्षा समीक्षा समिति द्वारा पहले ही ले लिया गया था। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि केवल घर के बाहर प्रदर्शन होना या गद्दार कहे जाना से अपने आप में जान के लिए खतरा साबित नहीं करता, विशेषकर तब जब प्रदर्शन हिंसक न रहा हो। हाईकोर्ट ने केंद्र से मिली Y+ सुरक्षा और राज्य सरकार द्वारा पंजाब आगमन पर स्थानीय सुरक्षा देने के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए, बिना किसी अन्य निर्देश के याचिका का निपटारा कर दिया। भज्जी ने 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ दिया था, इसके अगले ही दिन 25 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई। (पढ़ें पूरी खबर) 3. घर के आंगन में बंधी गाय खा गया तेंदुआ, दीवार फांदकर घुसा होशियारपुर जिले के दसूहा में एक तेंदुए ने रिहायशी इलाके में घुसकर घर के आंगन में बंधी गाय को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ आते ही गाए के गले को अपने मुंह में डाल लेता है। गाय कुछ देकर मुकाबला करती है लेकिन इसके बाद तेंदुआ उसका गला घोंट देता है और मार देता है। गाय को शिकार बनाते तेंदुए का वीडियो भी सामने आया है। गाय तेंदुए से जान बचाने के लिए काफी देर संघर्ष करती है। इस दौरान गाय आवाज निकालती है, लेकिन मालिक नहीं उठते हैं जिससे तेंदुआ गाय को खा जाता है। सुबह बछड़ी मृत मिलने के बाद परिजनों ने पंचायत और वन्यजीव विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया, जबकि दातारपुर वेटरनरी अस्पताल की डॉ. पूनम शर्मा ने बछड़ी का पोस्टमार्टम किया। फॉरेस्ट गार्ड गुरमेल सिंह ने ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने और घरों के बाहर लाइटें जलाकर रखने की सलाह दी। (पढ़ें पूरी खबर) 4. हरजीत ग्रेवाल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बने, BJP के बड़े सिख चेहरा पंजाब BJP के सीनियर नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बना दिया है। उनका कार्यकाल 3 साल का रहेगा। वह पंजाब में भाजपा के बड़े सिख चेहरे के तौर पर एक्टिव रहे हैं। खास तौर पर दिल्ली बॉर्डर पर हुए किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने केंद्र के पक्ष में डटकर बयानबाजी की थी। इससे वह पंजाब से लेकर नेशनल लेवल तक खूब सुर्खियों में रहे। पंजाब चुनाव से पहले उनकी नियुक्ति को सिखों को खुश करने की कोशिश माना जा रहा है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में ग्रेवाल ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी तनदेही से निभाऊंगा। मैं इससे पहले भी कई पदों पर काम कर चुका हूं। ग्रेवाल मूल रूप से पटियाला के रहने वाले हैं। बता दें कि ग्रेवाल 3 दशक से अधिक समय से भाजपा और आरएसएस से जुड़े हैं। 2013 से 2017 तक पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन रहे। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में राजपुरा सीट से भाजपा उम्मीदवार रहे, हालांकि चुनाव हार गए। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इससे पहले पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने वाली युवती का VIDEO, पेट्रोल लेकर घर पहुंची अमृतसर में बॉयफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जलाने वाली युवती 3 दिन पहले भी उसे जान से मारने की नीयत से उसके घर पहुंची थी। उस समय उसने युवक के परिजन को बताया था कि पेट्रोल गुरुद्वारे में दान करना है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी परिवार ने शेयर किया है। फुटेज में युवती लड़के के घर के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकान में दिखाई दे रही है। वीडियो में युवक हाथ जोड़कर युवती से विनती करता नजर आ रहा है। जबकि, युवती काउंटर पर पैर रखकर कुर्सी पर बैठी दिखाई देती है। वह उसे बार-बार उंगलियां दिखाकर धमका रही थी। करीब 10 मिनट के बाद युवती वहां से चली गई। इसके बाद, 15 जुलाई को युवती ने युवक को अपने घर बुलाया। वहां इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद युवती ने अपने चचेरे भाई की मदद से युवक को बांधा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी। पुलिस ने युवती और उसके चचेरे भाई समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. कैबिनेट मंत्री के करीबी के घर ED की रेड पठानकोट में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने 5 ठिकानों पर करीब 16 घंटे तक रेड की। कार्रवाई के दौरान दो बड़े स्टोन क्रशर कारोबारियों के घर, दफ्तर और क्रशर यूनिटों के अलावा तारागढ़ स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर व पूर्व सरपंच के घर पर भी छापेमारी की गई। ईडी ने लेनदेन, आयात-निर्यात (इंपोर्ट-एक्सपोर्ट) और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की। देर रात टीम कैबिनेट मंत्री लाल चंद के गांव कटारूचक्क भी पहुंची, जहां उनके एक करीबी के घर पर करीब एक घंटे तक रिकॉर्ड खंगाले गए। हालांकि, ईडी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कार्रवाई किस मामले की जांच के तहत की जा रही है। पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय और कड़ी सुरक्षा के बीच की गई। छापेमारी के दौरान संबंधित कारोबारियों और उनके परिवार के सदस्यों को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। साथ ही किसी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश करने या अंदर मौजूद लोगों को बाहर आने की इजाजत नहीं थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी ठिकानों पर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे, जबकि ईडी अधिकारी लगातार दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच में जुटे रहे। जांच की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ईडी अधिकारियों ने दोपहर और रात का भोजन भी बाहर से मंगवाकर परिसर के भीतर ही किया और जांच जारी रखी। सियाली रोड स्थित जोन होटल के पास एक स्टोन क्रशर कारोबारी के दफ्तर में भी टीम ने रिकॉर्ड खंगाले। (पढ़ें पूरी खबर) 7. NEET-UG टॉपर बोले- दादी की मौत से टूट गया था लुधियाना के रहने वाले आर्यन गुप्ता ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक NEET-UG 2026 में 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) पर कब्जा जमाया। उन्होंने कहा कि जब मैं थर्ड क्लास में पढ़ता था, तब मैंने अपनी दादी को कैंसर के कारण दम तोड़ते देखा। हमारे दादके-नानके परिवार में लगभग सभी डॉक्टर्स हैं, माता-पिता भी डॉक्टर हैं, लेकिन फिर भी हम मिलकर भी अपनी दादी को नहीं बचा पाए। दादी से मेरा काफी लगाव था और उनकी मौत से मैं टूट गया था। तभी मैंने मन में ठान लिया था कि बड़ा होकर कैंसर स्पेश्लिस्ट (ऑन्कोलॉजिस्ट) बनूंगा। आज NEET-UG (री-नीट 2026) का रिजल्ट आने के बाद मेरा वह सपना पूरा होने जा रहा है। आर्यन की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनका परिवार और टीचर्स बेहद खुश हैं। आर्यन के पिता डॉ. सचिन गुप्ता एक एनेस्थीसियोलॉजिस्ट (एनेस्थिसिया के डॉक्टर) हैं और माता डॉ. रीनू गुप्ता एक गायनेकोलॉजिस्ट हैं। आर्यन ने अपनी इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी स्वर्गवासी दादी की प्रेरणा और अपने बड़े भाई के बेहतरीन मार्गदर्शन को दिया है।(पढ़ें पूरी खबर) 8.आसमान में चमकती दिखी तेज रोशनी, लोग बोले- पहले कभी ऐसा नहीं देखा पंजाब के कई जिलों में गुरुवार रात आसमान में अचानक तेज रोशनी चमकती दिखी। ये नजारा देखते ही लोग हैरान रह गए और इसे उल्का पिंड बताने लगे। कुछ ही देर में घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। तरनतारन में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसमान में कुछ समय के लिए एक तेज चमक दिखाई दी। यह सामान्य बिजली की चमक जैसी नहीं थी और न ही यह आतिशबाजी थी। अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट के साथ कई और जिलों में ये नजारा दिखा। इसी वजह से कई लोगों ने इसे उल्का पिंड या आसमान में दिखाई देने वाली किसी खगोलीय घटना से जोड़ा। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि वीडियो में दिखाई देने वाली चमक उल्का पिंड की हो सकती है। उनका कहना है कि वायुमंडल में प्रवेश करते समय उल्का पिंड इसी तरह तेज रोशनी पैदा करते हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी वैज्ञानिक संस्था या संबंधित विभाग ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. पंजाब कांग्रेस में अभी ऑल इज वेल नहीं, चन्नी-वड़िंग गुट में टकराव बरकरार कांग्रेस हाईकमान ने चन्नी गुट को दिल्ली बुलाकर फटकार लगाई और हाईकमान के निर्देशों पर काम करने को कह दिया। हाईकमान की फटकार के बाद पूर्व सीएम ने ऑल इज वेल तो कह दिया, लेकिन पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक होना संभव नहीं है। चन्नी गुट पहले ही राजा वड़िंग को प्रधान मानने के लिए तैयार नहीं है और सार्वजनिक तौर पर इसका ऐलान भी कर चुका है। अब अगर हाईकमान के कहने पर चन्नी चुप भी हो जाते हैं तो दोनों गुटों के नेताओं में टकराव जारी रहेगा। चन्नी ने अपने गुट की एक बैठक भी बुलाई है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट का मानना है कि अगर हाईकमान के कहने पर चन्नी राजा वड़िंग की प्रधानगी को स्वीकार कर भी लेते हैं तो विधानसभा चुनाव में उनका फोकस अपना गुट मजबूत करने और राजा वड़िंग गुट को कमजोर करने पर रहेगा। इसी तरह राजा वड़िंग गुट भी चन्नी गुट को कमजोर करने और खुद को मजबूत करने पर फोकस करेगा, ताकि अपने ज्यादा से ज्यादा लोगों को टिकट दिला सकें और जब सीएम बनने की बारी आएगी तो उनका दावा मजबूत होगा। हालांकि, ये गुटबाजी चुनाव में कांग्रेस के लिए ही आत्मघाती साबित होगी। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके... 10. ₹30 लाख खर्च कर पत्नी कनाडा भेजी, पहुंचते ही तलाक दिया लुधियाना की जशनवीर कौर और परमिंदर सिंह की शादी साढ़े चार साल पहले सिख रीति रिवाज से हुई। शादी के समय दोनों परिवारों में 30 लाख रुपए में समझौता हुआ कि लड़की कनाडा जाएगी और उसका पूरा खर्च ससुराल पक्ष उठाएगा। जशनकौर जब कनाडा जाएगी तो वो अपने पति परमिंदर सिंह को वहां बुलाएगी और उसकी PR करवाकर देगी। करार के मुताबिक जशनवीर कौर ने अपने पति को कनाडा बुलाया। पति शादी के तीन महीने बाद कनाडा पहुंचा पर पत्नी उसे लेने एयरपोर्ट पर नहीं पहुंची। एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करने के बाद परमिंदर ने कनाडा में रहने वाली अपनी मौसी की बेटी को बुलाया। वो उसे लेकर गई। जशनवीर कौर ने परमिंदर सिंह के साथ कोई संपर्क नहीं किया और न ही उसे पीआर दिलाई। जब उसने पीआर की डिमांड की तो जशनवीर कौर ने तलाक का केस लगा दिया। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
2026-07-17 11:44
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Gold Price Today: आज सुबह बाजार खुलते ही तस्वीर बदल गई। सोना फिर से चमकने लगा जबकि चांदी की रफ्तार अब भी कमजोर बनी हुई है।
2026-07-17 09:13
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Banti Yadav Murder Case: बंटी यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर ने बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग की।
2026-07-17 08:51
IPS अनुराग होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर:आईबी के स्पेशल डायरेक्टर रहे; महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर फोकस
दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। केंद्र सरकार ने 1994 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। वह मौजूदा पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा का स्थान लेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अनुराग कुमार कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। वहीं, सतीश गोलचा को नई तैनाती तक उपराज्यपाल (एलजी) कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। IB में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे अनुराग कुमार फिलहाल इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। नियुक्ति से एक दिन पहले कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उन्हें उनके मूल AGMUT कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दी थी। राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी अभियानों और संवेदनशील खुफिया मामलों में तीन दशक से अधिक के अनुभव के कारण उन्हें राजधानी की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह मंत्रालय के आदेश में केवल उनकी नियुक्ति सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में वीवीआईपी सुरक्षा, बढ़ते साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आगामी संवेदनशील आयोजनों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अनुराग कुमार का खुफिया तंत्र में लंबा अनुभव कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित होगा। हालांकि, सरकार ने नियुक्ति के पीछे किसी विशेष कारण का आधिकारिक उल्लेख नहीं किया है। गृह मंत्रालय के आदेश में केवल उनकी नियुक्ति और सतीश गोलचा की नई तैनाती तक की व्यवस्था का उल्लेख किया गया है। कौन हैं अनुराग कुमार -1994 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी -इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर रह चुके हैं। -राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी अभियानों और खुफिया संचालन में 30 वर्ष से अधिक का अनुभव। -केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली पुलिस की कमान सौंपते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है।
2026-07-17 08:46
प्रगति ने NEET में हासिल की 3352वीं रैंक:पिता का सपना था बेटी डॉक्टर बने, टीचरों ने मिठाई खिलाकर किया सेलिब्रेट
गुरुवार देर रात जारी हुए NEET रिजल्ट में जिरौली गांव की रहने वाली प्रगति फौजदार ने 3352वीं रैंक हासिल की है। प्रगति की सफलता के बाद इंस्टीट्यूट में टीचर्स ने उन्हें बुलाकर खुशी मनाई। किसान परिवार से आने वाली प्रगति की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। प्रगति के पिता लंबे समय से उसे डॉक्टर बनते देखना चाहते थे और अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट में टीचर्स ने मनाई खुशी प्रगति की सफलता के बाद इंस्टीट्यूट में टीचर्स ने उन्हें बुलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उनकी सफलता पर साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स ने भी बधाई दी। प्रगति के पिता यशपाल फौजदार किसान हैं। प्रगति एक सामान्य परिवार से आती हैं। उनके पिता की इच्छा थी कि उनकी बेटी डॉक्टर बने। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रगति ने NEET परीक्षा की तैयारी शुरू की और लगातार मेहनत की। रिजल्ट आते ही परिवार में खुशी प्रगति ने बताया कि गुरुवार देर रात जैसे ही रिजल्ट आया, परिवार के लोग काफी खुश हो गए। परिवार को खुशी है कि प्रगति अब अपने पिता का सपना पूरा करने जा रही है। जो कोई स्टूडेंट NEET में सिलेक्ट हुआ है वह 9649043364 नंबर पर अपनी डिटेल्स भेज सकता है। उसकी फोटो डिटेल्स के साथ पब्लिश की जाएगी
2026-07-17 08:14
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Patna Assembly By Election: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 में 3.79 लाख मतदाता वोट डालेंगे। 422 बूथ, 25 उम्मीदवार और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।