LIVE Fri, 10 Jul 2026 --°C
Breaking News
बिजली-कटौती पर हाईकोर्ट सख्त, शासन का जवाब- व्यवस्था सुधारने प्लानिंग:डिवीजन बेंच ने कहा- केवल प्लान बनाने से काम नहीं चलेगा, जमीन पर दिखना चाहिए महादेव ऐप केस::CBI ने 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल के खिलाफ नए सबूत भी पेश CG BREAKING: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला! बिजली, GST, उद्योग, निजी विश्वविद्यालय, किरायेदारी और कारोबार को लेकर 10 बड़े फैसलों पर लगी मुहर छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल! 64 इंस्पेक्टरों के तबादले, दुर्ग के 7 अधिकारी स्थानांतरित, 3 नए निरीक्षक होंगे पदस्थ दुर्ग में एक ही प्लॉट को चार लोगों को बेचा:सभी से एडवांस और उधारी लिए, 8 लाख लेकर भी नहीं कराई रजिस्ट्री, पति-पत्नी गिरफ्तार
Top News

चलते स्कूल वैन से सड़क पर गिरा मासूम VIDEO:पहले एक बच्चे को उतारा, लेकिन पीछे का गेट नहीं किया लॉक, बाल-बाल बची जान

2026-07-10 02:43:29 bhaskar_hindi
चलते स्कूल वैन से सड़क पर गिरा मासूम VIDEO:पहले एक बच्चे को उतारा, लेकिन पीछे का गेट नहीं किया लॉक, बाल-बाल बची जान

भिलाई के नंदिनी रोड पर एक निजी स्कूल की वैन से मासूम बच्चे के सड़क पर गिरने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीव...


भिलाई के नंदिनी रोड पर एक निजी स्कूल की वैन से मासूम बच्चे के सड़क पर गिरने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राहत की बात यह रही कि जिस समय बच्चा सड़क पर गिरा, उसके पीछे कोई तेज रफ्तार भारी वाहन नहीं था। पीछे आ रही कार भी धीमी गति से चल रही थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक यह घटना 8 जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। बताया जा रहा है कि खुर्सीपार स्थित फॉरबेल्स स्कूल की वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने निकली थी। वैन कुछ दूरी पहले ही एक बच्चे को उतारकर आगे बढ़ी थी। इसी दौरान जैसे ही वाहन करीब 10 मीटर आगे बढ़ा और उसकी रफ्तार बढ़ी, पीछे बैठे एक मासूम का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर गिर पड़ा। पहले देखिए ये तस्वीरें... बच्चे के चेहरे पर आई चोटें सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि बच्चा वैन के पीछे के गेट से नीचे गिरता है और सड़क पर लुढ़क जाता है। घटना को देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पास की एक दुकान के संचालक ने तुरंत बच्चे को सड़क से उठाया और उसकी मदद की। बच्चे के चेहरे पर चोट आई है। पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जल्दबाजी में था ड्राइवर, नहीं किया अच्छे से गेट लॉक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन के पीछे का गेट ठीक से बंद नहीं था। चालक ने जल्दबाजी में बच्चे को उतारने के बाद गेट लॉक नहीं किया। जैसे ही उसने वाहन की रफ्तार बढ़ाई, खुला गेट हादसे की वजह बन गया और बच्चा बाहर गिर गया। बच्चे के सड़क पर गिरने के बाद आसपास के दुकानदारों ने वैन चालक को रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह करीब 300 मीटर आगे निकल चुका था। इसके बाद पीछे चल रहे कुछ बाइक सवारों ने वैन का पीछा कर उसे रोका। बाद में वहां मौजूद एक महिला, जो अपने बच्चे को लेने आई थी, घायल बच्चे को फिर से स्कूल वैन में बैठाकर आगे भेजा। स्कूल वैन में कोई कंडक्टर और सहायक भी नहीं था घटना के समय स्कूल वैन में केवल चालक मौजूद था। उसमें कोई कंडक्टर या सहायक नहीं था, जो बच्चों पर नजर रख सके। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल वैन की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों के परिवहन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हालांकि अब तक इस मामले में बच्चे के परिजनों की ओर से पुलिस में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए पुलिस ने भी कोई मामला दर्ज नहीं किया है। लेकिन वायरल वीडियो ने स्कूल वैन की सुरक्षा व्यवस्था और चालक की लापरवाही को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related