भिलाई में 6 नाबालिगों ने बालोद जिले के दो युवकों का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर उन्हें 5 घंटे घुमाया, डकैती की वारदात को अंजाम दिया। युवकों से नाबाल...
भिलाई में 6 नाबालिगों ने बालोद जिले के दो युवकों का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर उन्हें 5 घंटे घुमाया, डकैती की वारदात को अंजाम दिया। युवकों से नाबालिगों ने नकदी, मोबाइल, चांदी के जेवर और स्कूटी छीन ली। इतना ही नहीं पीड़ित के पेटीएम खाते से भी जबरन पैसे ट्रांसफर कराए गए। उसके बाद चाकू की नोक पर उनसे कबूलनामा का वीडियो भी बनवाया। जिसमें उनसे स्कूटी चोरी कर बेचने आने की बात जबरन कहलवाई गई। यह पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सभी 6 नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। जिनके उपर आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। स्कूटी खराब हुई तो मैकेनिक का पूछा था पता एफआईआर के अनुसार बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि वह एकलव्य स्कूल में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का काम करता है। 2 जुलाई की रात वह अपने रिश्तेदार दिव्य बांदे के साथ मोटरसाइकिल और एक सफेद एक्टिवा स्कूटी से घूमने के लिए दुर्ग-भिलाई आया था। सुबह करीब साढ़े चार बजे दोनों गदा चौक स्थित पुराने शराब भट्ठी के पास पहुंचे। इसी दौरान उनकी स्कूटी खराब हो गई। आसपास खड़े दो युवकों से उन्होंने मैकेनिक की दुकान के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान उन्होंने स्कूटी बेचने की बात पूछी। पीड़ित ने 15 हजार रुपए में बेचने की बात कही। कागजात मांगने पर नहीं दिखाया तो चोरी का लगाया आरोप जब स्कूटी के कागजात मांगे गए और पीड़ित उन्हें नहीं दिखा पाया, तब दोनों नाबालिगों ने अपने चार अन्य नाबालिग साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने स्कूटी चोरी की होने का शक जताते हुए दोनों युवकों को जबरन अपने साथ घुमाते रहे। नाबालिगों ने सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पास ले जाकर दोनों की पिटाई की। इस दौरान पीड़ित की तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट, बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिया गया। मोबाइल से अपने खाते में पैसे भी करवा लिए ट्रांसफर पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल लेकर पेटीएम का पिन पूछा और खाते में मौजूद 18,180 रुपए भी दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए। उसके बैग में रखे 5 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड और इलेक्ट्रिकल काम का सामान भी अपने पास रख लिया। अलग-अलग क्षेत्र में 5 घंटे तक घुमाते रहे इसके बाद सभी 6 नाबालिगों ने दोनों युवकों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर नगपुरा, कुरूद, ग्रीन चौक और दुर्ग के अलग-अलग इलाकों में 5 घंटे तक घुमाते रहे। आखिर में पुलगांव चौक के पास चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। दोनों से जबरन वीडियो बनवाया गया, जिसमें स्कूटी चोरी कर बेचने आने की बात कहलवाई गई। साथ ही शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और डौंडी पहुंचकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि बाद में आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल वापस कर दी, जिसके बाद दोनों किसी तरह डौंडी पहुंचे और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मारपीट में दोनों को आंख, पीठ, पसली, कंधे, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। सुपेला थाना में अपराध पंजीबद्ध सुपेला थाना पुलिस ने डौंडी थाना (जिला बालोद) से जीरो एफआईआर मिलने के बाद मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी छह आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।
इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।