LIVE Wed, 08 Jul 2026 --°C
Top News

मकान में चल रहा था 52 पत्ती का जुआ:पुलिस ने रेड मारकर 10 लोगों को पकड़ा; 44 हजार रुपए नकद और 9 मोबाइल जब्त

2026-07-08 07:14:46 bhaskar_hindi
मकान में चल रहा था 52 पत्ती का जुआ:पुलिस ने रेड मारकर 10 लोगों को पकड़ा; 44 हजार रुपए नकद और 9 मोबाइल जब्त

दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्टील नगर कैम्प-1 स्थित एक मकान में 52 प...


दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्टील नगर कैम्प-1 स्थित एक मकान में 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 10 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से 44,100 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टील नगर कैम्प-1 में सत्य साई होटल के पास स्थित ए. सरस्वती के मकान में लंबे समय से जुआ चल रहा है। सूचना में बताया गया कि चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी वहां लोगों को बुलाकर रुपये-पैसों का दांव लगवा रही हैं। सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की। पुलिस ने जैसे ही अंदर रेड की, वहां 10 लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया। इन्हें किया गया गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों में महेश कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, आर. राजु राव, राजेश सोनी, पी. तरुण, के. प्रवीण कुमार, भुजंग राव, मोहम्मद आजाद, चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई के कैम्प-1 और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 44,100 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और 9 मोबाइल फोन जब्त किए। इसके बाद सभी आरोपियों को थाने लाकर उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related