Category
Local
188 articles
2026-04-08 05:38
रेल यात्रियों के लिए राहत: छत्तीसगढ़ में 12 MEMU और पैसेंजर ट्रेनें फिर से बहाल
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रद्द की गई 12 MEMU और पैसेंजर ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है, जिससे यात्रा आसान होगी।
2026-04-08 04:23
दुर्ग: कुम्हारी डिस्टिलरी से अवैध सप्लाई में शामिल 3 गाड़ियां जब्त, बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी डिस्टिलरी से अवैध शराब सप्लाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 गाड़ियां जब्त की हैं।
2026-04-08 04:11
भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग: पाइप-खिड़की से लटककर उतरे कर्मचारी, भगदड़ में 7 घायल
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारी जान बचाने के लिए पाइप और खिड़कियों से उतरते नजर आए। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं।
2026-04-07 04:53
Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 9 अप्रैल तक गरज-चमक और बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने 9 अप्रैल तक गरज-चमक, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2026-04-07 04:45
छत्तीसगढ़ में शिक्षा पर सख्ती: RTE नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ सरकार ने RTE नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। निजी स्कूलों को 25% सीटों पर एडमिशन देना अनिवार्य किया गया है।
2026-04-06 04:27
छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर या राहत? बारिश और तेज हवाओं का डबल असर
छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। रायपुर सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
2026-03-31 04:45
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर और बिलासपुर में छाए बादल
रायपुर और बिलासपुर में आज मौसम ने अचानक करवट ली, बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
2026-03-28 05:33
रायपुर समेत शहरों में गर्मी से जनजीवन प्रभावित, तापमान 36°C के करीब
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। तापमान 36°C के करीब पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
2026-10-11 18:41
गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे प्रभावित, सुबह 10 बजे से कटेगी बिजली
गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते सोमवार को कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी से जुड़े 11 केवी हनुमंत नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार व करीम नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र रुस्तमपुर के 11 केवी शक्तिनगर फीडर और विद्युत उपकेंद्र शाहपुर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी 10 से 3 बजे के बीच पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने और बिजली से जुड़े अन्य जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले ही पूरे कर लें, ताकि सप्लाई बंद रहने के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्य संपन्न होते ही बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी जाएगी।
2026-10-11 18:21
ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, तीन की मौत:मेरठ में सड़क करते समय टक्कर मारी, मृतकों में कॉलेज कलर्क और दुकानदार; तीनों एक ही गांव के
मेरठ में रविवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल हो गया। तीनों मृतक दबथुआ गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी पहुंची। तीनों शव को कब्जे में लिया। घटना सरधना थाना क्षेत्र स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव दबथुआ के पास की है। मरने वाले तीनों एक ही गांव के मृतकों की पहचान रमेश (55) पुत्र हरपाल, सुशील (47) पुत्र विजय और अमर (30) पुत्र मुखिया के रूप में हुई है। रमेश मुरादनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। सुशील गांव में परचून की दुकान चलाते थे। जबकि अमर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे में घायल रोहित के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। सड़क पार करते समय ट्रक ने मारी टक्कर रविवार रात चारों लोग दबथुआ गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आए ट्रक ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमेश, सुशील और अमर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन परिवारों की खुशियां उजड़ीं, गांव में शोक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग अलग-अलग काम करके अपने परिवारों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। एक ही गांव के तीन लोगों की असमय मौत से दबथुआ में शोक की लहर है। हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में हर तरफ इस दर्दनाक घटना की चर्चा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
2026-10-11 18:18
सीतापुर में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर:साथी मोहित मिश्रा पर गोली मारने का आरोप, लखनऊ रेफर
सीतापुर में शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे मामूली कहासुनी के बाद एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। गोली लगने से शास्त्री नगर निवासी किशन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात कैंचीपुल पर सब्जी मंडी के पास हुई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, किशन मिश्रा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। रविवार को वह घर से सब्जी मंडी जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान कैंचीपुल पर सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने किशन मिश्रा पर गोली चला दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मोहित मिश्रा उर्फ मंगल पर गोली मारने का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, परिजनों ने मोहित मिश्रा उर्फ मंगल पर गोली मारने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस घायल किशन मिश्रा के बयान दर्ज कर विवाद की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाएगी।
2026-10-11 18:18
प्रयागराज कमिश्नरेट में जनसुनवाई का नया रोस्टर:पुलिस कमिश्नर ने लागू की नई व्यवस्था, जानें किस दिन कौन सुनेगा शिकायतें
प्रयागराज कमिश्नरेट में मुख्यालय स्तर पर जनसुनवाई की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुलभ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बड़ा फैसला लिया है। नई रोस्टर प्रणाली के तहत अब सप्ताह के छह दिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (दिवसाधिकारी) और सहायक अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके। इस नई व्यवस्था से फरियादियों को भटकना नहीं पड़ेगा और तय रोस्टर के अनुसार संबंधित पुलिस उपायुक्त और उनके सहयोगी अधिकारी (एसीपी या एडीसीपी) पीएचक्यू की जनसुनवाई में सीधे जनता की फरियाद सुनेंगे। अपने कार्यालयों में भी उपलब्ध रहेंगे अफसर पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई के लिए जारी रोस्टर के अलावा, अन्य कार्य दिवसों में सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने निर्धारित कार्यालयों में मौजूद रहकर नियमित रूप से जनसुनवाई करेंगे। इसका मतलब यह है कि किसी अधिकारी की मुख्यालय जनसुनवाई में ड्यूटी होने पर भी अन्य दिनों में वह अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनते रहेंगे, ताकि आम जनता को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। त्वरित निस्तारण और जवाबदेही होगी तय कमिश्नरेट पुलिस का मुख्य उद्देश्य है कि मुख्यालय या थानों/कार्यालयों में आने वाले हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी जाए और उनकी समस्याओं का निष्पक्ष जांच के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत निर्धारित दिवस पर तैनात दिवसाधिकारी जनसुनवाई कक्ष में मौजूद रहकर जनता से सीधे प्रार्थना पत्र प्राप्त करेंगे। यही नहीं जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की लगातार समीक्षा की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।