LIVE Tue, 14 Apr 2026 --°C
Politics

भिलाई: सुभाष शर्मा के नेतृत्व में "नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़" मिशन की सफलता पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

2026-04-01 11:58:37
भिलाई: सुभाष शर्मा के नेतृत्व में "नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़" मिशन की सफलता पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

भिलाई में “नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़” मिशन 31 मार्च 2026 की सफलता के बाद भाजपा नेता सुभाष शर्मा के नेतृत्व में जश्न कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जवानों के पराक्रम का सम्मान किया गया।


भिलाई। “नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़" मिशन 31 मार्च 2026 की सफलता के बाद कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता सुभाष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में नक्सलवाद को छत्तीसगढ़ और देश की फिजाओं से उखाड़ फेंकने अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों की जीत का जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पटाखे फोड़कर एवं आम जनमानस के बीच मिठाई खिलाकर इस जीत का जश्न सबके साथ मिलकर मनाया गया। व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने जवानों एवं भाजपा की सरकार की दृढ़ संकल्प शक्ति की सराहना की और समस्त सशस्त्र बलों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ चढ़ कर देखने को मिली, जो बदलते छत्तीसगढ़ की सकारात्मक तस्वीर को दर्शाती है। साथ ही मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों को भी समाज के विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

“छत्तीसगढ़ से उस कलंक की समाप्ति हुई जो वर्षों से उसके स्वर्णिम इतिहास पर दाग बनकर लगा हुआ था। अब छत्तीसगढ़ सुरक्षा और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।” — सुभाष शर्मा

डबल इंजन की सरकार के दृढ़ संकल्प, सुरक्षा बलों के अद्वितीय पराक्रम और जनभागीदारी के प्रयासों से नक्सलवाद के खात्मे में यह सफलता मिली है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शारदा गुप्ता प्रदेश संवाद प्रमुख, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद उपाध्याय, अमित ठाकुर, हिमांशु सिंह, बड़ी संख्या में युवा शक्ति, स्थानीय व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

भिलाई कार्यक्रम नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ कार्यक्रम जश्न कार्यक्रम