Top News

मोदी के 25 साल: रायपुर में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' समारोह आयोजित

2026-10-08 14:52:01 bhaskar_hindi
मोदी के 25 साल: रायपुर में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' समारोह आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर रायपुर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 38 स्थानों पर 'सेवा ज्योति संकल्प चौक' बनाने की घोषणा की।


राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में बुधवार को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संघर्ष से लेकर सेवा और राष्ट्र निर्माण तक की प्रेरणादायक यात्रा को प्रस्तुत किया गया।

38 स्थानों पर बनेंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर बड़ी घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों समेत कुल 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ बनाए जाएंगे। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक को भी इसी रूप में विकसित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद सीएम के नेतृत्व में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से तेलीबांधा चौक तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कांग्रेस पर सीएम साय का तीखा हमला

कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब इसी ईवीएम से चुनाव जीतकर अपने सांसद-विधायक बनाती है, तब कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन हारने पर वह संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगती है।

स्मृति ईरानी ने की पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को 2501 से शुरू हुई उनकी जनसेवा यात्रा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सत्ता को हमेशा सेवा का माध्यम बनाया है और उनके नेतृत्व में गरीब कल्याण, सुशासन व विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है।

Related