LIVE Mon, 06 Jul 2026 --°C
Breaking News
रायगढ़ में शादी का झांसा देकर महिला से रेप:किराए के मकान में रखा, घर से भी निकाला; शादीशुदा आरोपी गिरफ्तार भाजपा जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले के खिलाफ कार्यकर्ता:जिला स्तरीय बैठक के बाहर नारेबाजी; एल्डरमैन नियुक्ति और संगठन में मनमानी का आरोप राजा बाबू की 10 हजार किमी पदयात्रा रामानुजगंज पहुंची:दे रहे आपसी भाईचारा और मानव कल्याण का संदेश आषाढ़ी मेघ जमकर बरसे...:पिछले साल के पूरे जुलाई की बारिश का कोटा बीते 4 दिन में ही पूरा, चित्रकोट जलप्रपात में लौटी रौनक धमतरी में 12 घंटे से अधिक मूसलाधार बारिश, VIDEO:कई वार्डों में जलभराव, घरों में तैर रहे बर्तन; कुछ पार्षदों ने राहत का दावा किया
Politics

नकटी में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:दुर्ग में CM का फूंका पुतला; पुनर्वास और मुआवजे की मांग की

2026-07-06 04:23:52 bhaskar_hindi
नकटी में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:दुर्ग में CM का फूंका पुतला; पुनर्वास और मुआवजे की मांग की

रायपुर जिले के धरसीवा विकासखंड के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कई परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में शनिवार शाम दुर्ग मे...


रायपुर जिले के धरसीवा विकासखंड के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कई परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में शनिवार शाम दुर्ग में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) और जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) के संयुक्त नेतृत्व में पटेल चौक पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित परिवारों के उचित पुनर्वास, पर्याप्त मुआवजा और वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने की मांग की। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। राकेश ठाकुर बोले- गरीबों के सिर से छत छीन रही सरकार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार गरीबों के सिर से छत छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के मकान तोड़े गए, वे सालों से वहां रह रहे थे। उन्हें बिजली, पानी, सड़क, राशन और प्रधानमंत्री आवास जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जमीन सरकारी थी, तो प्रशासन इतने सालों तक मौन क्यों रहा। राकेश ठाकुर ने कहा कि बरसात के मौसम में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खुले आसमान के नीचे रहने के लिए छोड़ देना अमानवीय है। उनका आरोप था कि प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की स्थिति को समझने के बजाय सीधे बुलडोजर की कार्रवाई कर दी। कांग्रेस ने मांग की है कि सभी प्रभावित परिवारों का पहले उचित पुनर्वास किया जाए, उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाए और रहने के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। धीरज बाकलीवाल बोले- अन्याय के खिलाफ लगातार आंदोलन करेगी कांग्रेस दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं से लगातार दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि नकटी गांव की घटना केवल एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के गरीब परिवारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर गरीबों के हितों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बिना पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था किए लोगों के मकान तोड़ दिए जाते हैं। उनका कहना था कि ऐसी कार्रवाई से आम लोगों का सरकार और प्रशासन पर भरोसा कमजोर होता है। पूर्व विधायक बोले- पूनर्वास से पहले घर तोड़ना सही नहीं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि नकटी गांव में की गई कार्रवाई केवल मकानों पर नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन और सम्मान पर भी चोट है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों के पुनर्वास और रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी होती है। बिना पुनर्वास के लोगों को बेघर करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। साथ ही सरकार से मांग की कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा, पुनर्वास और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।