सहकारी सप्ताह के चौथे दिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर की ओर से ग्रामीण इलाकों में किसानों और हितग्राहियों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने क...
सहकारी सप्ताह के चौथे दिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर की ओर से ग्रामीण इलाकों में किसानों और हितग्राहियों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बैंक की मुख्य शाखा के तहत आने वाली समितियों में माइक्रो एटीएम के जरिए किसानों को नकद राशि भी दी गई। इसके साथ ही नए स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और रुपे KCC कार्ड भी हितग्राहियों को सौंपे गए। कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि किसानों तक बैंकिंग सेवाएं आसान और समय पर पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि माइक्रो एटीएम की सुविधा से ग्रामीणों को छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए बैंक शाखा तक नहीं जाना पड़ता। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खेती-किसानी के लिए जरूरत के समय आसानी से ऋण की सुविधा मिलती है। इस दौरान संबंधित समितियों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए और उपलब्ध कराई जा रही बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। लगातार कार्यक्रम होंगे संचालित वहीं, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केएस ध्रुव और अतिरिक्त प्रबंधक एसए रज़ा ने लैंप्स सिरिसगुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को KCC और अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि सहकारी सप्ताह के तहत जिले के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैंक के अनुसार, सहकारी सप्ताह के दौरान किसानों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने, नकद निकासी जैसी सुविधाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि उन्हें जरूरत के समय आसानी से वित्तीय सहायता मिल सके।
इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।
इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।