India

ऑपरेशन त्रिनेत्र: बांसवाड़ा में अवैध शराब की 8 भट्टियां तोड़ी:125 लीटर महुआ शराब जब्त, 33 ड्रमों में भरा 10 हजार लीटर महुआ वॉश नष्ट

2026-07-07 04:24:02 bhaskar_hindi
ऑपरेशन त्रिनेत्र: बांसवाड़ा में अवैध शराब की 8 भट्टियां तोड़ी:125 लीटर महुआ शराब जब्त, 33 ड्रमों में भरा 10 हजार लीटर महुआ वॉश नष्ट

​बांसवाड़ा जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत लोहारिया थाना पुलिस और जिला विशेष शाखा (DST) की संयुक्त टीम ने क...


​बांसवाड़ा जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत लोहारिया थाना पुलिस और जिला विशेष शाखा (DST) की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के ओजरिया गांव में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 125 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की है और 33 ड्रमों में भरकर रखा करीब 10,000 लीटर महुआवास व शराब बनाने की 8 भट्टियों को नष्ट कर दिया है। ​मकान के पीछे चल रहा था अवैध धंधा, ड्रमों में भरा था महुआवास ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को ओजरिया गांव में अवैध शराब निर्माण की पुख्ता सूचना मिली थी। ​लोहारिया थानाधिकारी जयपाल सिंह और डीएसबी शाखा प्रभारी भंवरलाल के नेतृत्व में टीम ने ओजरिया निवासी सुभाष पिता मोहन सोलंकी के मकान के पीछे दबिश दी। वहां बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने इसके साथ ही मौके से 8 बड़े डेगचे और 7 पीतल के घड़े भी जब्त किए गए हैं। ​केस दर्ज, जांच शुरू: पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के बाद लोहारिया थाने पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की अनुसंधान (जांच) की जा रही है। ​कर्रवाई करने वाली टीम में ये रहे शामिल: ​इस कामयाबी को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में थानाधिकारी जयपाल सिंह, डीएसबी प्रभारी भंवरलाल, एएसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल पृथ्वीपाल सिंह, मोहनलाल, मानसिंह, हरीशचन्द्र, रमेशचन्द्र, बदामीलाल और कांस्टेबल रमेशचन्द, तरुण जोशी, महेश व श्रवण शामिल थे।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।