LIVE Tue, 07 Jul 2026 --°C
Breaking News
सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम, जानिए भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव ऑपरेशन त्रिनेत्र: बांसवाड़ा में अवैध शराब की 8 भट्टियां तोड़ी:125 लीटर महुआ शराब जब्त, 33 ड्रमों में भरा 10 हजार लीटर महुआ वॉश नष्ट MCB दौरे पर पहुंचे डीजीपी अरुण देव गौतम:कानून-व्यवस्था और पुलिस संसाधनों की समीक्षा; पुलिस लाइन और आवासों का होगा निर्माण कलेक्टर ने निर्माणाधीन नेशनल हाईवे का किया निरीक्षण:निर्माण कार्य में तेजी लाने, डामरीकरण और गड्ढे भरने के दिए निर्देश इंद्रावती में बाघ खाल तस्करी, 7 आरोपी गिरफ्तार:3 खालें बरामद, 5 बाघों के शिकार का दावा, पेंगोलिन तस्करी के भी मिले सुराग, जांच जारी
Local

इंद्रावती में बाघ खाल तस्करी, 7 आरोपी गिरफ्तार:3 खालें बरामद, 5 बाघों के शिकार का दावा, पेंगोलिन तस्करी के भी मिले सुराग, जांच जारी

2026-07-07 04:21:26 bhaskar_hindi
इंद्रावती में बाघ खाल तस्करी, 7 आरोपी गिरफ्तार:3 खालें बरामद, 5 बाघों के शिकार का दावा, पेंगोलिन तस्करी के भी मिले सुराग, जांच जारी

बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ की खाल की तस्करी करने वाले सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट म...


बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ की खाल की तस्करी करने वाले सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में अब तक तीन बाघों की खाल बरामद होने की पुष्टि हुई है, जबकि पूछताछ में पांच बाघों के शिकार और तस्करी की बात सामने आई है। यह कार्रवाई इंद्रावती टाइगर रिजर्व, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB), राज्य फ्लाइंग स्क्वॉड, महाराष्ट्र वन विभाग, पुलिस और अन्य वन मंडलों की संयुक्त टीम ने की है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे इलाकों में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले की शुरुआत दो बाघों की खाल मिलने के बाद हुई थी। इसके बाद लगातार छापेमारी कर सात आरोपियों को पकड़ा गया। अभी भी कई संदिग्धों की तलाश जारी है और पूरा तस्करी नेटवर्क खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार लोगों में महाराष्ट्र पुलिस का एक कांस्टेबल भी शामिल है, जिसे पहले राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक मिल चुका है। इसके अलावा एक होमगार्ड जवान को भी गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी के घर से पेंगोलिन के शल्क भी मिले हैं, जिससे शक है कि यह गिरोह सिर्फ बाघ ही नहीं बल्कि दूसरे संरक्षित जानवरों की तस्करी में भी शामिल हो सकता है। पांच बाघों के शिकार के दावे को लेकर वन विभाग जांच कर रहा है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related