LIVE Mon, 29 Jun 2026 --°C
Breaking News
सूरजपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव:सांसद चिंतामणि महाराज ने बजाई शिक्षा की घंटी, नवप्रवेशी बच्चों को मिली किताबें और यूनिफॉर्म शराब पीने के बाद पति-पत्नी में विवाद,पति को मार डाला:डंडे से की पिटाई, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हो गई मौत बलौदाबाजार में 'युवान' कार्यक्रम से विद्यार्थी जुड़े प्रकृति संरक्षण से:युवाओं को सीड बॉल और बीज रोपण से पर्यावरण संरक्षण की दी गई सीख सक्ती गोलीकांड...कांग्रेस ने बनाई पांच सदस्यीय जांच समिति:घर घुसकर में दो युवकों ने पूछा- पूर्णिमा कहां है, फिर सिर पर गोली मारकर की हत्या भोपाल में आज 28 जून 2026: वर्कशॉप, लाइव म्यूजिक, आर्ट एग्जिबिशन और डांस ऑडिशन्स की धूम
Politics

6 जुलाई को रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा:पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने उठाए सवाल- विशेष सभा आपात और जरूरी मुद्दों के लिए होती है

2026-06-29 06:57:58 bhaskar_hindi
6 जुलाई को रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा:पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने उठाए सवाल- विशेष सभा आपात और जरूरी मुद्दों के लिए होती है

रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक 6 जुलाई को होगी। बैठक में शहर में बारिश के दौरान जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की स्थिति और मानसून से ज...


रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक 6 जुलाई को होगी। बैठक में शहर में बारिश के दौरान जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की स्थिति और मानसून से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। लेकिन बैठक की घोषणा के साथ ही इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने विशेष सामान्य सभा बुलाने के औचित्य पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष सामान्य सभा आमतौर पर किसी महत्वपूर्ण नीति निर्णय, आपात स्थिति या अत्यंत जरूरी विषय पर बुलाई जाती है। लेकिन इस बार सफाई और जलभराव जैसे नियमित प्रशासनिक विषयों को लेकर विशेष बैठक बुलाई जा रही है। पूर्व महापौर ने कहा कि बारिश और जलभराव की समस्या से निपटना नगर निगम की नियमित जिम्मेदारी है। यदि इन विषयों पर विशेष सामान्य सभा बुलानी पड़ रही है तो यह प्रशासनिक तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है। मानसून में बढ़ी चुनौतियां, कई मुद्दों पर होगी चर्चा नगर निगम सूत्रों के मुताबिक बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति, नालों की सफाई, कचरा उठाव, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याएं भी सदन में उठा सकते हैं। मानसून की शुरुआत के साथ ही राजधानी के कई इलाकों से जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक में इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो सकती है। पिछली विशेष सभा में महिला सशक्तिकरण पर हुई थी चर्चा इससे पहले 27 अप्रैल को रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आयोजित की गई थी। उस बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई थी। बैठक की अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने की थी। 9 अप्रैल की सामान्य सभा में हुआ था हंगामा नगर निगम की पिछली सामान्य सभा 9 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 14 एजेंडों पर चर्चा की गई थी। बैठक के दौरान सिटी कोतवाली चौक का नाम बदलकर "जैन स्तंभ" करने के प्रस्ताव पर जमकर बहस हुई थी। विपक्ष के विरोध और भाजपा पार्षद दल की सहमति के बाद प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया था। सभा शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्षदों ने पानी की समस्या को लेकर मटका और बाल्टी के साथ प्रदर्शन किया था। वहीं प्लेसमेंट कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर निगम मुख्यालय का घेराव किया था। बैठक के दौरान चौक-चौराहों के नामकरण और प्रतिमा स्थापना को लेकर भी सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। फिर गरमा सकता है निगम सदन 6 जुलाई को होने वाली विशेष सामान्य सभा में जलभराव, सफाई और नागरिक सुविधाओं के मुद्दे प्रमुख रहने वाले हैं। विपक्ष पहले ही बैठक के उद्देश्य पर सवाल उठा चुका है। ऐसे में मानसून की समस्याओं को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।