LIVE Sun, 12 Jul 2026 --°C
Local

कोरबा में 50 हथियारबंद युवकों का हमला:पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, युवती समेत कई घायल, CCTV फुटेज से पहचान जारी

2026-07-12 06:10:24 bhaskar_hindi
कोरबा में 50 हथियारबंद युवकों का हमला:पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, युवती समेत कई घायल, CCTV फुटेज से पहचान जारी

कोरबा के सीएसईबी क्षेत्र की पंप हाउस कॉलोनी में शुक्रवार रात (11 जुलाई) पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी के दो गुटों ...


कोरबा के सीएसईबी क्षेत्र की पंप हाउस कॉलोनी में शुक्रवार रात (11 जुलाई) पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी के दो गुटों के बीच हुए विवाद में 50 से अधिक युवक लाठी-डंडों और हथियारों के साथ कॉलोनी में घुस गए। हमले में एक युवती समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, दोनों गुटों के बीच विवाद कुछ समय पहले स्कूल के पास शुरू हुआ था। पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह आरोप है कि कुछ युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की थी, जिसका विरोध करने पर मारपीट हुई थी। इसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। 50 से ज्यादा युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट शुक्रवार रात 15 ब्लॉक की ओर से बड़ी संख्या में युवक पंप हाउस कॉलोनी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी युवक हथियारों से लैस थे। उन्होंने हरीश राव के घर पर धावा बोल दिया और घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया। युवती समेत कई लोग घायल घायल हरीश राव ने बताया कि 50 से 60 युवकों ने अचानक हमला कर दिया। जान बचाने की कोशिश के बावजूद हमलावरों ने उन्हें घेरकर पीटा। घटना में घर में मौजूद एक महिला, एक युवती और एक अन्य युवक भी घायल हुए हैं। CCTV में कैद हुई वारदात घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हमलावरों को कॉलोनी में उत्पात मचाते और गाड़ियों में तोड़फोड़ करते देखा गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related