LIVE Fri, 03 Jul 2026 --°C
Breaking News
कांकेर में दो बाघों की खाल के साथ दो गिरफ्तार:वन्यजीव तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' में कार्रवाई, इंद्रावती क्षेत्र में शिकार की आशंका सरगुजा में मामूली विवाद पर ग्रामीण की गैंती मारकर हत्या:पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हो गई मौत स्मार्ट मीटर लेकर जनदर्शन पहुंचे लोग, कलेक्ट्रेट के सामने तोड़ा:बोले- पहले से कई गुना बढ़ रहा बिजली बिल, पुराने मीटर दोबारा लगाने और बढ़ी दरें वापस लेने की मांग 4 साल से केबल-लोहा चुराने वाले गैंग का खुलासा:रेलवे की पटरी तक उखाड़ी, निर्माणाधीन और सुनसान इलाकों को बनाते थे निशाना, 2 गिरफ्तार राजनांदगांव: रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण योजना के तहत शुभारंभ
Local

4 साल से केबल-लोहा चुराने वाले गैंग का खुलासा:रेलवे की पटरी तक उखाड़ी, निर्माणाधीन और सुनसान इलाकों को बनाते थे निशाना, 2 गिरफ्तार

2026-07-03 04:54:27 bhaskar_hindi
4 साल से केबल-लोहा चुराने वाले गैंग का खुलासा:रेलवे की पटरी तक उखाड़ी, निर्माणाधीन और सुनसान इलाकों को बनाते थे निशाना, 2 गिरफ्तार

नवा रायपुर में पिछले 4 साल से केबल और लोहे के सामानों की चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह चोर रात के अंधेरे में निर्माणाधीन ...


नवा रायपुर में पिछले 4 साल से केबल और लोहे के सामानों की चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह चोर रात के अंधेरे में निर्माणाधीन इलाकों में पहुंचकर केबल, रेलिंग, लोहे की छड़, सड़क किनारे लगे रॉड ही नहीं, बल्कि रेलवे लाइन के पास की लोहे की पटरी तक उखाड़ ले जाते थे। पुलिस को आशंका है कि दोनों कई पुराने चोरी के मामलों में भी शामिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-24 स्थित सतनाम चौक सहित नवा रायपुर के कई इलाकों से लगातार लोहे के सामान और केबल चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। 29 जून की रात करीब 2:45 बजे एनआरडीए की पेट्रोलिंग टीम ने दो युवकों को केबल काटते हुए देखा। टीम ने पीछा भी किया, लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मामला राखी थाना इलाके का है। तकनीकी जांच और निगरानी से पहुंचे आरोपियों तक ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और कई दिनों तक संदिग्धों की निगरानी की। जांच के बाद पुलिस ने विजय कुमार ठाकुर और विक्की सवरा को हिरासत में लिया। पहले दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे पिछले तीन से चार साल से नवा रायपुर के सुनसान और निर्माणाधीन इलाकों में चोरी कर रहे थे। रेलिंग से लेकर रेलवे पटरी तक बरामद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई लोहे की छड़, एंगल, रेलिंग, सड़क किनारे लगे रॉड, रेलवे लाइन के पास से चोरी की गई लोहे की पटरी और केबल तार बरामद किए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों की संलिप्तता नवा रायपुर में हुई अन्य चोरी की वारदातों में भी रही है या नहीं। गिरफ्तार आरोपी

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related