LIVE Sun, 12 Jul 2026 --°C
Local

कांकेर में 3,188 लीटर अवैध शराब नष्ट:505 आबकारी मामलों में जब्त थी खेप, पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

2026-07-12 06:08:43 bhaskar_hindi
कांकेर में 3,188 लीटर अवैध शराब नष्ट:505 आबकारी मामलों में जब्त थी खेप, पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

कांकेर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 505 प्रकरणों में जब्त 3,188.935 बल्क लीटर अवैध शराब को विधिवत नष...


कांकेर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 505 प्रकरणों में जब्त 3,188.935 बल्क लीटर अवैध शराब को विधिवत नष्ट कर दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर की गई। 10 जुलाई को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शेरबहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख और आबकारी निरीक्षक रेणु मरकाम की मौजूदगी में जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। महुआ और अंग्रेजी शराब शामिल नष्ट की गई शराब में 1,629.805 बल्क लीटर देशी महुआ शराब और 1,559.130 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब शामिल थी। कुल मिलाकर 3,188.935 बल्क लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी कांकेर पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण, परिवहन, भंडारण या बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी, डायल-112 या पुलिस अपराध सूचना हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related