छत्तीसगढ़ के धमतरी में 12 घंटे से अधिक समय तक मूसलाधार बारिश हुई। इस भारी बारिश के कारण शहर के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे जनजीवन ...
छत्तीसगढ़ के धमतरी में 12 घंटे से अधिक समय तक मूसलाधार बारिश हुई। इस भारी बारिश के कारण शहर के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि, कुछ वार्डों के पार्षदों ने अपने क्षेत्रों में पानी नहीं भरने का दावा किया है। जिले में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात से बूंदाबांदी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तेज बारिश में बदल गई। रविवार शाम 4 बजे तक लगातार मूसलाधार बारिश जारी रही। इस लंबी अवधि की बारिश के कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में भरा पानी बारिश से धमतरी के बठेना वार्ड, बनियापारा, डबरीपारा, सोरीद, गोकुलपुर और रामपुर वार्ड सहित कई इलाकों में पानी भर गया। ब्रह्म चौक से लेकर रामपुर वार्ड तक सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया। कई घरों में भी पानी घुस गया, जहां बर्तन पानी में तैरते नजर आए। डबरीपारा में 12 घंटे से अधिक की बारिश ने 'खतरे की बारिश' का रूप ले लिया। यहां सड़क किनारे एक गहरा गड्ढा है, जिसकी समस्या कई सालों से बनी हुई है। बारिश के पानी से गड्ढा और सड़क एक समान दिखने लगे, जिससे अनजाने में कोई भी व्यक्ति उसमें गिरकर अपनी जान गंवा सकता था। रामपुर वार्ड के पार्षद ने डबरीपारा पहुंचकर गड्ढे की गहराई नापी और लोगों को उस ओर न जाने की चेतावनी दी। जलभराव के कारण कई वार्डों में लोग मोटरसाइकिल का सहारा लेकर सड़कों को पार करते दिखे। वहीं, कुछ वार्डों के पार्षदों ने दावा किया कि उनके वार्डों में पानी नहीं भरा और उन्होंने 50 साल पुरानी जलभराव की समस्या से निजात पा ली है। भारी बारिश के बावजूद आमापारा वार्ड में नहीं भरा पानी आमापारा वार्ड के लोगों ने बताया कि यहां करीब 50 साल से बारिश में जलभराव की समस्या बनी हुई थी। लेकिन अब इस बार हालात बदलते नजर आ रहे हैं। लगातार कई घंटे बारिश होने के बावजूद भी वार्ड में पानी नहीं भरा, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। अब लोगों को आने-जाने में भी कोई परेशानी नहीं हो रही है और वे आराम से गोल बाजार तक जा पा रहे हैं। नगर निगम के PWD और आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी ने बताया कि वार्डवासियों के प्रयासों से यह बड़ी समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है। पहले थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता था, लेकिन इस बार करीब 10 घंटे से ज्यादा बारिश होने के बाद भी पानी नहीं भरा। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी इस बदलाव पर यकीन नहीं हो रहा है। आगे उन्होंने बताया कि जिन वार्डों में अभी भी जलभराव की समस्या है, वहां भी काम किया जाएगा और आने वाले समय में सभी वार्डों को इससे राहत मिलेगी। बठेना वार्ड में जल निकासी की समस्या, घरों में घुसा बारिश का पानी वहीं बठेना वार्ड के पार्षद श्यामलाल नेताम ने बताया कि उनके वार्ड में पानी निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जल निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस रहा है, जिससे गंदगी, नाली का पानी और कीड़े-मकोड़े भी घरों तक पहुंच रहे हैं। इससे जेल रोड, श्याम नगर कॉलोनी, अर्जुनी थाना क्षेत्र और आसपास के इलाके प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो घरों को नुकसान तक हो सकता है। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण के कई काम चल रहे हैं, लेकिन धीमी गति के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। पहली ही बारिश में लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली है।
इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।
इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।