LIVE Tue, 30 Jun 2026 --°C
Breaking News
मंदिर निर्माण का काम कर लौट रहे युवक की मौत:स्कूटी में तीन दोस्त रायपुर से लौट रहे थे, अमलेश्वर थाना से कुछ ही दूरी पर बुलेट सवार ने ठोका, मौके पर मौत दुर्ग में बड़कू दाऊ की बाड़ी में आधी रात चल रहा था लाखों का जुए का खेल, पुलिस ने मारा छापा... 8 जुआरी गिरफ्तार बिलासपुर में रिटायर्ड टीचर से 9 लाख रुपए की ठगी:जेसीबी से खेत समतल करने का दिया झांसा, रुपए लेने के बाद गायब हो गया गैंग साइबर धोखाधड़ी में 7 आरोपियों को 3-3 साल की जेल:महासमुंद कोर्ट का फैसला, म्यूल बैंक खातों से करोड़ों की हेराफेरी साबित,एक आरोपी बरी Electricity Bill Late Payment Rules Changed in Chhattisgarh: बिजली बिल के लेट पेमेंट पर बड़ा बदलाव: अब एक दिन की देरी पर नहीं लगेगा पूरे महीने का सरचार्ज, जानिए नया नियम
Top News

धमतरी में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति,VIDEO:2 पत्नियों को साथ रखने की जिद्द,1 महीने में दूसरी बार चढ़ा;डेढ़ घंटे के बाद उतरा

2026-06-30 04:15:54 bhaskar_hindi
धमतरी में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति,VIDEO:2 पत्नियों को साथ रखने की जिद्द,1 महीने में दूसरी बार चढ़ा;डेढ़ घंटे के बाद उतरा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दो पत्नियों को एक साथ रखने की जिद में पति हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। उसने दो शादियां की हैं, लेकिन दोनों पत्नियां अलग-अलग रहत...


छत्तीसगढ़ के धमतरी में दो पत्नियों को एक साथ रखने की जिद में पति हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। उसने दो शादियां की हैं, लेकिन दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती हैं। दोनों को साथ रखने की मांग को लेकर वह करीब 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे समझाइश देकर नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों पत्नियों को मौके पर बुलाया गया। दोनों पत्नियों के समझाने पर वह करीब डेढ़ घंटे बाद टावर से नीचे उतर आया। पति के टावर से नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची। वहां उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने के भीतर यह दूसरी बार है, जब वह टावर पर चढ़ा। मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- दोनों पत्नी अलग-अलग रहती थी जानकारी के मुताबिक ग्राम भेंड्रा का रहने वाला यादराम साहू (30) खेती किसानी करता है। उसकी पहली शादी साल 2019 में हुई थी। बाद में उसका एक लड़की से अफेयर था, जिसके बाद साल 2022 में उस लड़की से दूसरी शादी कर ली। एक ही घर में तीनों साथ रहने लगे, लेकिन बाद में दोनों पत्नी के बीच झगड़े होने लगे, जिससे दूसरी पत्नी अलग रहने लगी थी। पति चाहता था कि दोनों पत्नियां एक ही घर में रहे, लेकिन वो दोनों साथ रहने को तैयार नहीं थे। विवाद के बाद टावर पर चढ़ा पति इसी बात को लेकर रविवार शाम को उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति करीब 60 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। उसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पत्नियों की बात मानकर उतरा मौके पर पहुंची पुलिस टीम यादराम को समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों पत्नियों को मौके पर बुलाया गया, जिनकी बात मानकर वह नीचे उतर गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पुलिस बोली- गांव में शांति बनाए करने कार्रवाई इस मामले में भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि युवक शाम करीब 7:30 बजे टावर से नीचे उतरा। उसकी दोनों पत्नियां भी मौके पर पहुंची थीं। उनके समझाने पर वह नीचे उतरने के लिए राजी हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसकी इस हरकत से गांव में आक्रोश और सनसनी का माहौल बन गया था। गांव में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। ................ इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... 2 बीवी साथ रखने की जिद्द, टावर पर चढ़ा पति..VIDEO: 50 फीट ऊंचाई से बोला- दोनों एक घर में रहेंगी, तभी नीचे आऊंगा छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद्द में पति टावर पर चढ़ गया। ग्राम भेंड्रा के रहने वाले याद राम साहू (30) ने दो शादियां की थी। दोनों बीवी एक ही घर में रहती थी, उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिसके बाद एक पत्नी अलग रहने लगी थी। पढ़े पूरी खबर...

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related