Local

रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:महिला को घायल कर दुष्कर्म किया, 10 माह की मासूम का गला घोंटकर ली जान

2026-08-08 12:21:35 bhaskar_hindi
रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:महिला को घायल कर दुष्कर्म किया, 10 माह की मासूम का गला घोंटकर ली जान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मां और उसकी 10 माह की बेटी की हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मां और उसकी 10 माह की बेटी की हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 65 साल का बुजुर्ग है। उसने महिला को ईंट से मारकर घायल करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी बेटी का गला घोंट दिया। जिससे उसकी जान चले गई। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई को ग्राम छापरपानी की रहने वाली बुधियारो नागवंशी ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 35 वर्षीय मौसेरी बहन, जिसके पति की मृत्यु के बाद से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। वह गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान में अपनी 10 माह की बेटी के साथ रह रही थी। उसी दिन सुबह महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जबकि उसकी 10 माह की बेटी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। महिला के सिर व चेहरे पर किसी भारी वस्तु से गंभीर चोट के निशान थे। उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस, एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। जहां घटनास्थल की जांच शुरू करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। घटनास्थल सुनसान होने, प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने व महिला का किसी से विवाद नहीं होने के कारण जांच बेहद चुनौतीपूर्ण थी। SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस की टीम ने ग्राम छापरपानी में लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। दोबारा पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया इसी दौरान पुलिस को मुखबीरों से ग्राम कोड़ासिया निवासी भिखारीराम नागवंशी 65 साल के घटना के संबंध में जानकारी और अहम सबूत मिले। संदेह के आधार पर उसे पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया गया जिसके हाथ में चोट का निशान था, लेकिन उसने घटना से इंकार किया। पुलिस को संदेह होने पर दोबारा उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरा अपराध स्वीकार कर लिया। महिला के विरोध करने पर ईंट से वार किया आरोपी भिखारी राम ने बताया कि 15 जुलाई की रात वह प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान पहुंचा। जहां महिला अपनी बच्ची के साथ सो रही थी। उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तब महिला के विरोध करने पर उसने वहां रखी ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए। इससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया घटना के दौरान पास में मौजूद 10 माह की बच्ची के रोने पर आरोपी भिखारीराम ने उसका गला दबाया और ईंट से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खेत के रास्ते अपने घर पहुंचा और घटना के समय पहनी हुई धोती जिसमें खून लगा था उसे बदलकर छिपा दी। ऐसे में पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर उसकी धोती बरामद की और आरोपी को हत्या व दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण अपराधों के खुलासे में वैज्ञानिक जांच, सतत निगरानी और टीमवर्क सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं व बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में लगातार गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।