LIVE Mon, 06 Jul 2026 --°C
Breaking News
रायगढ़ में शादी का झांसा देकर महिला से रेप:किराए के मकान में रखा, घर से भी निकाला; शादीशुदा आरोपी गिरफ्तार भाजपा जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले के खिलाफ कार्यकर्ता:जिला स्तरीय बैठक के बाहर नारेबाजी; एल्डरमैन नियुक्ति और संगठन में मनमानी का आरोप राजा बाबू की 10 हजार किमी पदयात्रा रामानुजगंज पहुंची:दे रहे आपसी भाईचारा और मानव कल्याण का संदेश आषाढ़ी मेघ जमकर बरसे...:पिछले साल के पूरे जुलाई की बारिश का कोटा बीते 4 दिन में ही पूरा, चित्रकोट जलप्रपात में लौटी रौनक धमतरी में 12 घंटे से अधिक मूसलाधार बारिश, VIDEO:कई वार्डों में जलभराव, घरों में तैर रहे बर्तन; कुछ पार्षदों ने राहत का दावा किया
Local

दुर्ग में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार:1.790 किलो गांजा, कैश और मोबाइल जब्त; केनाल रोड पर चल रहा था गांजा बेचने का खेल

2026-07-06 04:24:09 bhaskar_hindi
दुर्ग में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार:1.790 किलो गांजा, कैश और मोबाइल जब्त; केनाल रोड पर चल रहा था गांजा बेचने का खेल

दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 790 ग्राम गांज...


दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 790 ग्राम गांजा, 550 रुपए कैश और एक मोबाइल जब्त किया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 10 हजार 50 रुपए बताई गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक रविवार 5 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार के केनाल रोड स्थित जीरो पॉइंट गार्डन सेट के नीचे एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना खुर्सीपार की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज सिंह (26) निवासी दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 46, जोन-03, खुर्सीपार, भिलाई बताया। तलाशी के दौरान मिला गांजा इसके बाद पुलिस ने नियमों के अनुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से बिक्री के लिए रखा गया 1 किलो 790 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से मिले 550 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 89 हजार 500 रुपए है। वहीं मोबाइल की कीमत करीब 20 हजार रुपए आंकी गई है। कैश और मोबाइल सहित कुल जब्ती की कीमत 1 लाख 10 हजार 50 रुपए बताई गई है। लंबे समय से गांजा के व्यापार में लिप्त था आरोपी इस मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने पर जेल भेज दिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध तरीके से गांजा बेचकर मुनाफा कमाने का काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसके पास गांजा कहां से आया और वह इसे किन लोगों तक पहुंचा रहा था। मामले की आगे जांच जारी है।

इस घटना के विषय में स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य शांति बनाए रखना और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करना है।

इसके साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के दीर्घकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस पूरे मामले पर हमारी विशेष रिपोर्ट टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही इस संबंध में कोई नया अपडेट या आधिकारिक बयान जारी होगा, हम उसे तुरंत आप तक पहुंचाएंगे। ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

Related