Category
Top News
100 articles
2026-03-28 05:38
पेट्रोल-डीजल और LPG कीमतों पर दबाव: जानिए पूरी स्थिति
2026-06-02 00:03
जेईई एडवांस परिणाम:पिछले 5 साल में जालंधर के टॉपर्स का उतार-चढ़ाव भरा रहा ग्राफ, टॉप-3 में लड़कों का दबदबा
भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, अगर पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जालंधर जिले के टॉपर्स का ग्राफ काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हालांकि, इस पूरे प्रदर्शन में एक दिलचस्प बात यह सामने आई है कि जिला स्तर पर टॉप-3 स्थानों में लगातार लड़कों का ही दबदबा बना हुआ है। जिले के रिकॉर्ड के अनुसार, साल 2024 आखिरी ऐसा साल था जब जालंधर का कोई छात्र ऑल इंडिया रैंक के टॉप-100 में जगह बनाने में कामयाब रहा था। उस वर्ष रचित अग्रवाल ने देश भर में 98वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद से पिछले दो सालों में जिला टॉपर की रैंक में गिरावट और बदलाव देखा गया है। इस वर्ष 2026 में अनीष चावला 328वीं रैंक के साथ जिले में पहले स्थान पर रहे हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले एक बड़ा सुधार है। साल 2025 में जिला टॉपर माहिन सेठी की ऑल इंडिया रैंक 999वीं थी। इससे पहले साल 2023 में सिद्धार्थ मिगलानी 222वीं रैंक लेकर जिले में अव्वल रहे थे, जबकि साल 2022 में मृदुल गुप्ता ने 148वीं रैंक हासिल कर जालंधर का नाम रोशन किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि टॉप-100 में दोबारा जगह बनाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, लेकिन हर साल जिले के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करना जालंधर के मजबूत एजुकेशन हब होने का प्रमाण है। जालंधर जिले के 10 टॉपर्स की इस सूची में अर्ष गुप्ता 2288वीं रैंक के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं, जबकि तनिष शर्मा ने 4146वीं और मनरोज ने 4455वीं रैंक प्राप्त की है। इनके अलावा, नमन नरूला को देश भर में 6135वां, अनंतपाल सिंह को 6255वां और वंश आनंद को 9934वां स्थान मिला है। वहीं छात्राओं में अर्षप्रीत कौर ने 15000वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। तनिष शर्मा (एआईआर 4146) व नमन नरूला (एआईआर 6135): एआई और कंप्यूटर साइंस पर फोकस... तनिष शर्मा आईआईटी दिल्ली से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में करियर बनाना चाहते हैं। वह हर दिन मॉक टेस्ट देकर खुद उसका विश्लेषण करते थे। वहीं, श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के नमन नरूला (मेन्स 99.3 पर्सेंटाइल) कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं। (अनंतपाल सिंह सराओं (एआईआर 6255):) अनंतपाल आईआ ईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनयरिंग करना चाहते हैं। पढ़ाई के साथ मान सिक संतुलन के लिए उन्हें प्ले स्टेशन खेलना और जॉगिंग करना पसंद है। उनके पिता प्रीतपाल सिंह प्राइवेट नौकरी में हैं और मां गगन जीत कौर गृहिणी हैं। तनिष शर्मा (एआईआर 4146)
2026-06-01 17:25
JEEA dvanced 2026: हर दिन 12 घंटे पढ़ाई और कोटा में तपस्या... जानें Jharkhand Topper ध्रुव ने आईआईटी दिल्ली से कौन सा कोर्स चुना
जमशेदपुर के ध्रुव कात्यायन ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 295 हासिल कर झारखंड में टॉप किया है। कोटा में कड़ी मेहनत के बाद अब वे आईआईटी दिल्ली से 'मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग' की पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं। Jharkhand Top News
2026-06-01 15:01
वाराणसी की 10 बड़ी खबरें:भगवान राम पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर फैसला सुरक्षित; वकील पर हमला, थाने का घेराव
नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें... कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मामले में अपर जिला जज एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। आरोप है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में भगवान राम को काल्पनिक कहा। भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिए। राम को 'पौराणिक' बताया और उस युग पर बताई जाने वाली कहानियों को काल्पनिक कहा था। सीर गोवर्धन में एडवोकेट सुरेंद्र यादव के ऊपर जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया। इसकी जानकारी होते ही वकील भड़क गए। वकीलों ने लंका थाने का घेराव किया। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- काशी में कम तपी मई, सामान्य से दोगुनी हुई बारिश: पुरवा और पछुआ हवा ने बढ़ाई नमी पश्चिमी विक्षोभ और लगातार हुई बारिश का असर वाराणसी के मौसम पर साफ दिख रहा है। मई में सामान्य से 104 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान और गर्मी का असर कम हुआ है। काशी में समान्य बारिश 23.5 MM रहती है लेकिन इस बार 48.1 MM दर्ज की गई। सोमवार को मौसम सुहावना रहा। सुबह 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार 3 किलोमीटर प्रति घंटे और आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। पुरवा और पछुआ हवाओं के चलते नमी बढ़ी रही, जबकि गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की संख्या भी बढ़ गई। पढ़ें पूरी खबर... 2- लंका में वकील पर हमला, थाने का किया घेराव, एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा वाराणसी के लंका में एडवोकेट सुरेंद्र यादव के ऊपर जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला हो गया। इसकी जानकारी होते ही वकील भड़क गए। वकीलों ने लंका थाने का घेराव किया। इस पूरे मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हंगामा करने वाले वकीलों की मांग है कि दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाए। पढ़ें पूरी खबर... 3- गोमती नदी में कूदा ट्रक ड्राइवर, मौत; कार से टक्कर के बाद लगाई छलांग चौबेपुर थाना के रजवाड़ी गांव स्थित गोमती नदी पुल पर सोमवार सुबह सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। पुल से नीचे गिरने से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक रंजीत पाल (53) सोनभद्र के खैराई का रहने वाला था। पढ़ें पूरी खबर... 4- नए क्षेत्रीय अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने संभाला कार्यभार: 15 जिलों की करेंगे मानिटरिंग, बोले- छात्रों को नहीं लगाना होगा चक्कर माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के नए अपर सचिव के पद पर भास्कर मिश्रा ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह अभी तक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में सहायक शिक्षा निदेशक (प्राइमरी) के पद पर कार्यरत रहे। इसके पहले अपर सचिव विनोद राय पिछले महीने रिटायर हो गए थे। इसके बाद से जेडी दिनेश सिंह प्रभारी अपर सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। जौनपुर समेत अन्य जिलाों में वह DIOS भी रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर... 5- वाराणसी में राहुल गांधी पर फैसला सुरक्षित: अमेरिका में भगवान राम को काल्पनिक कहा था कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मामले में अपर जिला जज एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। आरोप है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में भगवान राम को काल्पनिक कहा। भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिए। राम को 'पौराणिक' बताया और उस युग पर बताई जाने वाली कहानियों को काल्पनिक कहा था। एडवोकेट हरीशंकर शंकर पाण्डेय ने 12 मई 2025 को याचिका दायर की थी।कोर्ट में उन्होंने कहा- राहुल गांधी 'राम द्रोही' हैं। पढ़ें पूरी खबर... 6- 10वीं और 12वीं के 22 मेधावी छात्र सम्मानित हुए: UP बोर्ड में प्रदेश में छठवां स्थान पाने वाले सूर्यदीप का लखनऊ में सम्मान वाराणसी में UP बोर्ड के टापर सूर्यदीप प्रजापति को लखनऊ के लोक भवन में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ के लोक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश स्तर की सूची में टाप करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के क्रम में वाराणसी के सर्किट हाउस में भी मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यहां पर टॉपटेन में शामिल 19 मेधावियों को सम्मानित किया गया। सूर्यदीप को एक लाख रुपए और टैबलेट के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पढ़ें पूरी खबर... 7- वाराणसी में ट्रैफिक कर्मियों को मिले 600 AC हेलमेट: भीषण गर्मी में मिलेगी पुलिस को राहत वाराणसी के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए AC हेलमेट की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के कई जिलों के बाद वाराणसी में भी अब चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी AC हेलमेट लगाकर ट्रैफिक का संचालन करते दिखाई दे रहे हैं। वाराणसी में पुलिसकर्मियों को 600 हेलमेट और 1000 छाते धूप से बचने के लिए दिए गए हैं। इसी अब ट्रेफिक सुचारू रूप से चलाने में आसानी होगी और जाम भी नहीं लगेगा। पढ़ें पूरी खबर... 8- मां का आरोप, बेटी को बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दलित छात्रा 20 दिन से गायब थी, दरोगा-सिपाही ने चौकी से भगाया वाराणसी में स्कूल के लिए निकली 14 साल की दलित छात्रा से 20 दिन तक गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि तीन युवकों ने उसका अपहरण कर बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस से बचने के लिए जगह बदलते रहे। सुरक्षित ठिकाने की तलाश में एक युवक के बंद मकान पर रखा तो उनको भनक लगी। छात्रा की मां ने बताया कि पुलिस ने छात्रा को धमकाकर उसके खिलाफ ही वीडियो बनवा ली और फिर थाने से भगा दिया। पढ़ें पूरी खबर... 9- वाराणसी के फ्लैट से IPL पर 25 करोड़ का सट्टा: दरवाजा तोड़कर घुसी SOG, मुंबई के 9 बुकी सहित 11 गिरफ्तार वाराणसी में आईपीएल के दौरान लगातार चल रहे सट्टे पर अंतिम दिन पुलिस ने छापा मारा। शहर के एक फ्लैट से IPL फाइनल पर करोड़ों रुपये के सट्टे का संचालन होने की सूचना पर SOG और कैंट पुलिस ने रविवार देर रात कार्रवाई की। टकटकपुर स्थित फ्लैट का दरवाजा तोड़कर छापा मारा और मुंबई के 9 बुकी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि इन सभी ने आरसीबी और गुजरात टाइटंस के फाइनल मैच में अकेले 25 करोड़ का सट्टा लगवा रखा था और उसका संचालन कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर... 10- रिटायर्ड दरोगाओं समेत MBBS डॉक्टर को कारावास: पुलिस कस्टडी में मौत को सुसाइड दिखाया, 29 साल पुराने केस में दोषी करार वाराणसी की विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) अमित कुमार तिवारी की अदालत ने पुलिस कस्टडी में हुई मौत मामले में फैसला सुनाया है। 29 वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में फैसला सुनाते हुए प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके जैन समेत तीन लोगों को दोषी करार दिया है। तीनों को कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दो सेवानिवृत्त दरोगा नरेंद्र प्रताप सिंह और राधेश्याम सिंह के अलावा पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. केके जैन को अलग-अलग धाराओं में दोषी पाया है। तीनों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा तीनों दोषी पर जुर्माना भी लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...
2026-06-01 13:29
TMC ने 2 विधायकों को किया निष्कासित, 45 लीटर टंकी वाली कार में भर दिए 52 लीटर पेट्रोल; टॉप-5
Top News Today: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार झेलने के बाद तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक कलह और तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सनसनीखेज खुलासे के बाद पार्टी ने अपने ही दो विधायकों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया।
2026-06-01 12:29
कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कोचिंग संचालक का खून से लथपथ शव मिला, मछली पकड़ने को लेकर 40 लोग भिड़े
नमस्कार, कानपुर की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें...नवाबगंज में कोचिंग के अंदर संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता का खून से लथपथ शव मिला। वह रात में IPL मैच का फाइनल देखने की बात कहकर कोचिंग में रुके थे। सोमवार सुबह जब छात्र कोचिंग पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। भाई विकास गुप्ता ने कहा- लूटपाट के बाद हत्या की गई है। गंगा बैराज में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों से 40 लोगों में लाठी-डंडे चले। हमले में दो चचेरे भाई घायल हुए। कोहना में ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी हवाई फायरिंग करके भागे। पीड़ित बोले- आरोपियों ने दोबारा मछली पकड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें...।
2026-06-01 12:15
मेरठ में 19 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:अदीबा, वंशिका उपाध्याय समेत टॉपर्स को 21 हजार का चेक मिला
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद स्तर पर टॉप 10 में स्थान बनाने वाले 19 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, लोकसभा सांसद अरुण गोविल, विधायक अमित अग्रवाल, विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल और जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार उपस्थित रहे। इन मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और 21,000 रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और छात्रों ने भाग लिया। हाई स्कूल में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज सरधना की अदीबा ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके अतिरिक्त, जहां आरा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज काशी के दक्ष, सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर की तृप्ति सिंह, आयुष, तानिया सिंह, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज अन्नावली के यकुल, सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना के आर्यन, महेंद्र सिंह स्मारक इंटर कॉलेज रिठानी की कीर्ति, पीडीएम पब्लिक हाई स्कूल खुर्द दयालपुर मवाना के चीकू और सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मवाना की अनन्या मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में ए.एस. इंटर कॉलेज मवाना, मेरठ की वंशिका उपाध्याय ने जनपद में पहला स्थान हासिल किया। सम्मानित होने वाले अन्य इंटरमीडिएट छात्रों में स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज किठौर के जमर्रूद, सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर की सपना, पायल, किंजल, आंचल निकिता रानी, आइडियल चिल्ड्रन इंटर कॉलेज फलावदा की दिव्यांशी शर्मा, जेमिनी इंटर कॉलेज फूलबाग कॉलोनी के महसर, गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज पांचली खुर्द के हर्ष और स्टार अल फलाह इंटर कॉलेज किठौर की सोफिया शामिल थीं। ए.एस. इंटर कॉलेज मवाना, मेरठ के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को बताया कि कक्षा 12 की जनपद टॉपर वंशिका उपाध्याय एक मजदूर परिवार से हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के समय वह खेत में गेहूं काट रही थीं। जिलाधिकारी ने वंशिका उपाध्याय और उनके माता-पिता को आश्वासन दिया कि वे जो भी कोर्स करना चाहेंगी या तकनीकी क्षेत्र (बीटेक) में जाना चाहेंगी, उसकी फीस की समस्त व्यवस्था जिला प्रशासन अपने प्रयासों से कराएगा।
2026-06-01 02:34
Top News : महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर; RCB ने फिर जीता IPL खिताब, शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार आज
Top News : जून के पहले दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए महंगा कर दिया। बेंगलुरू ने लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब। आज सुबह 11 बजे होगा शुभेंदू सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ। 1 जून की बड़ी खबरें ...
2026-06-01 02:06
1 June Rule Change: 1 जून से बदले ये 5 बड़े नियम! LPG से UPI तक, जानें आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा कितना असर

1 June Rule Change: जून महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई बड़े नियम बदल गए हैं. इन बदलावों का असर सीधे आम लोगों की जेब, बैंकिंग, गैस सिलेंडर, डिजिटल पेमेंट, सोलर पैनल और गाड़ियों की कीमतों पर पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप बैंकिंग, गैस बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट या कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो नए नियमों को जानना जरूरी है.

LPG सिलेंडर के दाम बदले

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. 1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर और छोटू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है, जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट पर भी सभी की नजर बनी हुई है. कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय हालात का असर एलपीजी की कीमतों पर पड़ रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में घरेलू उपभोक्ताओं पर भी असर दिख सकता है.

1 जून से लगा महंगाई का झटका, 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े, जानें नया रेट

UPI का नया सिस्टम

डिजिटल पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए जून से कुछ नए बदलाव लागू किए गए हैं. अब कई UPI ट्रांजैक्शन में पैसे भेजने से पहले सामने वाले व्यक्ति का बैंक में दर्ज नाम दिखेगा, जिससे गलत ट्रांसफर और फ्रॉड के मामलों को कम किया जा सके. इसका मकसद गलत अकाउंट में पैसा ट्रांसफर होने और ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को कम करना है. इससे यूजर्स को पेमेंट करते समय ज्यादा सुरक्षा मिलेगी.

PAN-Aadhaar लिंक

सरकार लगातार आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कराने पर जोर दे रही है. जिन लोगों ने अभी तक दोनों दस्तावेज लिंक नहीं किए हैं, उन्हें बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कामों में परेशानी हो सकती है. कई वित्तीय सेवाओं में पैन की वैधता जरूरी होती है. ऐसे में अगर लिंकिंग पूरी नहीं है तो कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

ATM और बैंकिंग

बैंकिंग सेक्टर में भी जून से कुछ बदलाव लागू हुए हैं. कुछ बैंकों ने कैश डिपॉजिट और छोटे नोटों की जमा सीमा से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. इसके अलावा ग्राहकों को बैंकिंग शुल्क और सर्विस चार्ज से जुड़े अपडेट पर भी नजर रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि अलग-अलग बैंक समय-समय पर अपने नियम अपडेट करते रहते हैं.

HDFC Bank के नए नियम

अगर आपका खाता HDFC बैंक में है तो यह बदलाव आपके लिए महत्वपूर्ण है। बैंक ने छोटे नोट और सिक्कों के कैश डिपॉजिट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब 20 रुपये या उससे कम मूल्य के नोटों की जमा सीमा 10,000 रुपये प्रति माह तय की गई है. वहीं सिक्के जमा करने की सीमा 5,000 रुपये प्रति माह होगी, इससे ज्यादा जमा करने पर ऊपर से 2 फीसदी शुल्क देना पड़ सकता है.

पिछले 3 महीने में 79% बढ़ चुकी है कमर्शियल सिलेंडर की कीमत, कब-कब कितनी बढ़ोतरी हुई?

सोलर पैनल लगाने वालों के लिए नया नियम

अगर आप घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं तो यह बदलाव आपके लिए महत्वपूर्ण है. सरकार ने साफ किया है कि सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में केवल Approved Model and Manufacturer List में शामिल कंपनियों के सोलर मॉड्यूल और सेल का ही इस्तेमाल किया जाएगा. सरकार का कहना है कि इससे गुणवत्ता बेहतर होगी और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा. हालांकि, इससे कुछ प्रोजेक्ट्स की लागत बढ़ने की भी आशंका है.

कार खरीदना हो सकता है महंगा

जून की शुरुआत के साथ कार खरीदने वालों को भी झटका लगा है. कई ऑटो कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं. मारुति सुजुकी ने अपनी कई कारों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है तो वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अलग-अलग मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. ऐसे में नई कार खरीदने वालों को पहले के मुकाबले ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है.

पेट्रोल-डीजल और ईंधन बाजार पर भी नजर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर भी लोगों की चिंता बनी हुई है. 1 जून से पेट्रोल, डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) से जुड़े कुछ नए शुल्क भी लागू हो गए हैं. इसके तहत पेट्रोल पर 1.5 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 13.5 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 9.5 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लागू किया गया है. तेल कंपनियां लगातार बाजार की समीक्षा कर रही हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा बना रहता है तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है.

बॉर्डर ट्रेड शुरू

रिकांग पिओ, किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में शिपकी-ला दर्रे से 1 जून से भारत-चीन बॉर्डर ट्रेड फिर से शुरू होगा. 20 आइटम ऐसे हैं जिन्हें आयात किया जा सकता है और लगभग 36 आइटम ऐसे हैं जिन्हें निर्यात किया जा सकता है.

क्या पड़ेगा असर?

जून महीने की शुरुआत के साथ गैस, बैंकिंग, कार, ईंधन और सोलर सेक्टर से जुड़े बदलाव सीधे लोगों की जेब पर असर डाल सकते हैं. ऐसे में अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने, कार खरीदने, बैंक में कैश जमा करने या सोलर पैनल लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नए नियमों की जानकारी पहले से रखना जरूरी है. इससे आपको बाद में किसी तरह की परेशानी या खर्च का सामना नहीं करना पड़ेगा.

2026-06-01 02:00
MP CG TOP NEWS LIVE: उज्जैन में पत्नी ने की पति की हत्या, नरसिंहपुर पुलिस का 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ', 2 तस्कर गिरफ्तार
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
2026-06-01 01:00
TOP News: RCB ने दूसरी बार जीता IPL का खिताब; शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज; कमर्शियल सिलिंडर के बढे़ दाम
TOP News: RCB ने दूसरी बार जीता IPL का खिताब; शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज; कमर्शियल सिलिंडर के बढे़ दाम top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal