Category
Sports
100 articles
2026-10-14 17:43
IND vs WI: हैदराबाद में टीम इंडिया का सपना टूटा! 24 रन से जीता वेस्टइंडीज, शाई होप के शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट ने पलटा मैच
हैदराबाद में भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 24 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान शाई होप के शानदार शतक और कीमो पॉल की घातक गेंदबाजी ने मेहमान टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शाई होप के शतक से वेस्टइंडीज ने बनाया बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ...
2026-10-14 16:25
Samsung Vision AI TV पर धमाका ऑफर: 1.59 लाख रुपये तक का TV या 1.10 लाख रुपये तक का Soundbar फ्री, कैशबैक अलग से
Samsung Vision AI TV पर धमाका ऑफर: 1.59 लाख रुपये तक का TV या 1.10 लाख रुपये तक का Soundbar फ्री, कैशबैक अलग से
2026-10-14 16:16
बरेली में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित:एथलेटिक्स दौड़ कुश्ती स्पर्धाएं हुईं, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बरेली में हरुनगला स्थित कमला देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बहेड़ी, नवाबगंज, नेकपुर, विक्रम नगर, नकटिया, फतेहगंज पश्चिमी, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, मीरगंज, हरुनगला, आदर्श नगर और आंवला सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, रिले और कुश्ती जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें शिशु वर्ग और बाल वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन में विद्यालय के आचार्य विनोद, उमेश शर्मा, मनोहर राठौर, विशाल गंगवार, अभय, देवेश राठौर, आचार्या रेखा, अतिथि प्रमुख नीलिमा, कविता तिवारी, पूनम, कल्पना, प्रगति, राजकुमारी, माखन लाल, पुष्पा देवी और अन्य आचार्यों ने सहयोग किया। समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
2026-10-14 15:30
IND vs WI 4th T20: शाई होप के शतक से वेस्टइंडीज ने खड़ा किया 247 रन का पहाड़, भारत को जीत के लिए चाहिए 248 रन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में रनों की बरसात देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 247 रन बना दिए। कप्तान शाई होप ने शानदार शतकीय पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अब टीम इंडिया को मुकाबला जीतने के लिए 248 रन बनाने होंगे। सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है, ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। शाई होप ने शतक लगाकर मचाया धमाल वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हैदराबाद के मैदान पर ...
2026-10-14 15:27
इंदौर में पुलिसकर्मी की संपत्ति का खुला राज! 75 लाख की कमाई के बीच मिले करोड़ों के मकान और जमीन, लोकायुक्त भी हैरान
मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग के एक प्रधान आरक्षक की कथित संपत्तियों का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में चालक के पद पर तैनात फिरोज खान से जुड़ी संपत्तियों की जांच के लिए इंदौर और देवास में करीब 15 ठिकानों पर तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में संपत्तियों का बाजार मूल्य लगभग 29.73 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि अब तक वेतन से हुई कुल कमाई करीब 75 लाख रुपये होने का अनुमान बताया गया है। मामले में लोकायुक्त की जांच जारी है। 15 ठिकानों पर तलाशी, करोड़ों की ...
2026-10-14 15:11
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 3 दिन बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें इंदौर-भोपाल का हाल
मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव का असर खासतौर पर ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम मौसम विज्ञानी बीएस यादव के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान की ओर से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप ...
2026-10-14 14:45
Sports Car: BMW M2 एक्सड्राइव टर्बो एडिशन की भारत में बुकिंग शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
Sports Car: बीएमडब्ल्यू एम2 एक्सड्राइव टर्बो एडिशन में क्लासिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का मेल देखने को मिलेगा। इसमें 473 bhp की पावर, xDrive ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम शामिल है।
2026-10-14 14:35
रफ्तार ही बनी मयंक यादव की दुश्मन! 1 ही गेंद पर लुटाए 12 रन
मयंक यादव ने चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ही गेंद पर 12 रन देकर फैन्स को हैरान कर दिया. दोनों ही टीमों के लिए और सीरीज के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में मयंक यादव की खराब गेंदबाजी टीम की परेशानी बढ़ा सकती है.
2026-10-14 13:54
नाव में सफर के दौरान सुरक्षा के ये जरूरी नियम
Tarun Mitra Hindi News Portal brings you breaking news, latest Hindi news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, state news, web stories, and ePaper updates from India and around the world.
2026-10-14 13:20
एमिटी लखनऊ में संगठन-2026 स्पोर्ट्स मीट:इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंसेज की संयुक्त टीम बनी चैंपियन
एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ परिसर का वार्षिक इंटर इंस्टीट्यूशनल स्पोर्ट्स मीट ‘संगठन-2026’ बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों के 150 से अधिक मैच आयोजित किए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ परिसर के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजीव वर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर के स्वागत भाषण से हुई। प्रो. अनिल वशिष्ठ ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जैसी प्रतियोगिताएं केवल जीत-हार या पदक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल भावना, समर्पण और अनुशासन का उत्सव हैं। इस वर्ष ओवरऑल संगठन चैंपियन ट्रॉफी-2026 एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ एप्लाइड साइंसेज की संयुक्त टीम ने जीती।