Category
Sports
100 articles
2026-10-14 11:12
नोएडा स्पोर्ट्स सिटी में आपत्तियों का निवारण जारी:दूसरे दिन भी मैराथन बैठक, 225 आपत्तियां लगी है, फोन कर लोगों को बुलाया फिर की समीक्षा
स्पोर्ट्स सिटी के संशोधित लेआउट प्लान पर मिली 225 से अधिक आपत्तियों के निस्तारण के लिए बुधवार को भी नोएडा प्राधिकरण में मैराथन बैठक हुई। जिन लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं, उन्हें फोन कर प्राधिकरण बुलाया गया। समिति ने संबंधित लोगों को सुनकर उनकी आपत्तियों के बिंदुओं की समीक्षा की। पिछले दो दिनों में सेक्टर-150 के एससी-01 भूखंड, लॉजिक्स और स्पोर्ट्स सिटी में प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से जुड़ी आपत्तियों पर सुनवाई की गई। इसके अलावा सेक्टर-78 और 79 के संशोधित लेआउट प्लान पर दर्ज आपत्तियों का भी निस्तारण किया गया। आपत्तियों की संख्या अधिक होने के कारण प्रक्रिया में एक दिन अतिरिक्त लग सकता है। 78-79, 150 और 152 के लेआउट पर आपत्तियां नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-78, 79, 150 और 152 के अलग-अलग भूखंडों के संशोधित लेआउट प्लान पर लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी थीं। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने तक ई-मेल और पत्रों के माध्यम से 225 से अधिक आपत्तियां मिलीं। इनमें सेक्टर-78 और 79 के लिए करीब 100, सेक्टर-150 के लिए 75 और सेक्टर-152 के लिए लगभग 50 आपत्तियां शामिल हैं। समिति इन सभी आपत्तियों के बिंदुओं की समीक्षा कर रही है, ताकि लेआउट प्लान को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जा सके। एसीईओ वंदना त्रिपाठी की अध्यक्षता में समिति आपत्तियों की समीक्षा और निस्तारण के लिए एसीईओ वंदना त्रिपाठी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसमें एसीईओ पुष्पराज सिंह सहित प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष शामिल हैं। समिति संबंधित लोगों को सुनने के साथ उनके सुझावों और आपत्तियों पर विचार कर रही है। प्राधिकरण की योजना मंगलवार और बुधवार को सुनवाई पूरी करने की थी। हालांकि, आपत्तियों की संख्या अधिक होने के कारण प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग सकता है। सभी आपत्तियों पर विचार के बाद संशोधित लेआउट प्लान को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अंतिम निर्णय और लेआउट प्लान की स्थिति पर प्राधिकरण की ओर से बैठक के बाद स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।
2026-10-14 10:31
Sports News: नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का पुल मैच झांसी में जारी, पुडुचेरी व झारखंड को मिली हार
Sports News: मंगलवार को हुए रोमांचक मुकाबले देखने में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 12-1 से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की. वहीं बिहार, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव की टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की.
2026-10-14 08:44
India vs West Indies 4th T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 230 रन रहा है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहेगी.
2026-10-14 08:43
40 हजार करोड़ की संपत्ति पर फैसला! सिंधिया परिवार के बंटवारे में कहां फंसा पेंच, जयविलास पैलेस पर भी नजरें
मध्य प्रदेश के ग्वालियर राजघराने की हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। संपत्ति बंटवारे के इस मामले में ग्वालियर की अदालत में सुनवाई होनी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विवादित संपत्तियों की कीमत करीब 40 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच समझौते की बात सामने आई है, लेकिन प्रतिमा देवी की आपत्ति के कारण कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने में अड़चन बनी हुई है। 1989 से चल रहा है संपत्ति का विवाद ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार की संपत्तियों ...
2026-10-14 08:12
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में आज इतिहास रच सकते हैं अभिषेक शर्मा! टीम इंडिया के सामने बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रनों की बरसात देखने की उम्मीद है। हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के पास शानदार प्रदर्शन करने के साथ कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका भी होगा। खास नजर युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहने वाली है, जो इस साल टी20 इंटरनेशनल में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं। हैदराबाद में बड़े स्कोर की उम्मीद क्यों? हैदराबाद के मैदान पर पहले भी टी20 क्रिकेट में बड़े स्कोर बन चुके हैं। साल ...
2026-10-14 08:07
IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?
India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें टॉस का समय, टीवी चैनल, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और फ्री में मैच देखने के विकल्प.
2026-10-14 07:52
इस हफ्ते लॉन्च होंगी 4 नई कारें, Toyota से Audi तक, जानिए किन गाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ऑटोमोबाइल बाजार से जुड़ी यह खबर आपके काम की हो सकती है। इस हफ्ते भारतीय बाजार में Toyota Glanza Facelift, Mahindra XUV 3XO CNG, नई Audi Q3 और Renault Duster Hybrid जैसी चार गाड़ियों को लेकर चर्चा है। इन कारों में फैमिली कार से लेकर लग्जरी SUV तक के विकल्प शामिल हैं। हालांकि, खरीदारी से पहले कंपनियों की आधिकारिक लॉन्च तारीख, कीमत और फीचर्स की पुष्टि जरूर करें। Toyota Glanza Facelift पर रहेंगी नजरें Toyota Glanza एक प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसे फैमिली और रोजाना सफर के लिए पसंद ...
2026-10-14 07:48
Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung, Sony और LG के प्रीमियम Smart TVs पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउं, जानें कीमत और फीचर्स
अगर आप अपने Living Room या Bedroom के लिए नया TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की Deals आपके बेहद काम आ सकती हैं। अमेजन की सेल आप इस समय भारी भरकम बचत कर सकते हैं। आइए आपको कुछ TVs पर मिलने वाली बेस्ट डील्स और उसके फीचर्स के बारे में बताते हैं।
2026-10-14 07:45
Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने और प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे जाने पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस कार्रवाई की तीखी निंदा करते हुए इसे केंद्र सरकार की "कायरता" करार दिया है.